Hindi NewsLocalUttar pradeshSitapurDispute Over Throwing Cloves At Home, Murdered With A Knife, Brother Injured In Savingसीतापुर में तंत्र-मंत्र में हत्या: घर पर लौंग फेंकने पर हुआ विवाद, चाकू से गोदकर कर दी हत्या, बचाने में भाई घायलसीतापुर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकपीड़ित पक्ष ने पड़ोस के ही 4 लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।सीतापुर में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक विवाद का कारण बन गया। दबंगों ने दो भाईयों पर हमला बोल दिया। एक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी तो वहीं, बचाने आए दूसरे पर को लहूलुहान कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस का कहना है कि झाड़-फूंक के चक्कर में लौंग फेंके जाने से दो पक्षों में विवाद हुआ। पीड़ित पक्ष ने पड़ोस के ही 4 लोगों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।घटना खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गौरिया की है। यहां के निवासी 45 वर्षीय आसाराम के परिवार में कुछ लोग काफी समय से बीमार चल रहे थे। आसाराम के घर के बाहर कुछ लौंग मिली। जिस पर आशाराम के परिवार ने पड़ोस के ही रंजीत पर तंत्र मंत्र के चलते झाड़ फूंक कर घर में लौंग फेंकने का आरोप लगाया। इसी आरोप के चलते ही आसाराम और पड़ोसी दबंग रंजीत के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि रंजीत और उसके परिवारीजन ने लाठी डंडों और चाकुओं से आसाराम पर हमला बोल दिया। इस हमले में रंजीत और अन्य साथियों ने आसाराम को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। आसाराम को बचाने पहुंचे उसके छोटे भाई रामजीवन को भी दबंगों ने चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया।पीड़ित परिवार ने पड़ोसियों पर लगाया आरोपघटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एडिश्नल एसपी और सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घायल रामजीवन को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू की। इंस्पेक्टर अंबर सिंह का कहना है कि झाड़ फूंक के चक्कर में दोनों पक्षों में विवाद हुआ है और उस दौरान ही अधेड़ व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार रंजीत सहित चार लोगों पर आरोप लगा रहा है। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
Source: Dainik Bhaskar August 11, 2021 03:45 UTC