बारीडीह विद्यापति नगर में हादसा: जमशेदपुर में युवक का शव उसी के कुएं से बरामद, पैर फिसलने से कुआं में डूबने की आशंका - News Summed Up

बारीडीह विद्यापति नगर में हादसा: जमशेदपुर में युवक का शव उसी के कुएं से बरामद, पैर फिसलने से कुआं में डूबने की आशंका


Hindi NewsLocalJharkhandBody Of Young Man Found Into Well In Jharkhand JamshedpurAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबारीडीह विद्यापति नगर में हादसा: जमशेदपुर में युवक का शव उसी के कुएं से बरामद, पैर फिसलने से कुआं में डूबने की आशंकाजमशेदपुर 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकसुबह घरवालों ने शव को कुएं में देख इसकी सूचना पुलिस को दी।हादसे के वक्त मृतक की दादी ही घर में मौजूद थीसिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह विद्यापति नगर में रहने वाले आनंद कुमार (32) का शव सोमवार सुबह उसी के घर के आंगन में स्थित कुआं से बरामद किया गया। हादसे के वक्त आनंद कुमार की दादी ही घर में मौजूद थी। बाकि लोग अपने एक रिश्तेदार के घर कदमा गए हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि आनंद देर रात शौच के लिए उठा होगा। इसी दौरान पैर फिसलने से वह कुआं में जा गिरा। कुआं में डूबने से उसकी मौत हो गई।सुबह घरवालों ने शव को कुएं में देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और शव को कुआं से निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई।मृतक के पिता विजय ठाकुर ने बताया- सुबह उन्हें बेटे की मौत की जानकारी मिली। आनंद मजदूरी करता था। विद्यापति नगर में वह अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था।


Source: Dainik Bhaskar February 08, 2021 07:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */