2 /5 इसका करें तिलक होगा लाभज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आपको बार-बार नौकरी बदलनी पड़ रही है यानी कि नौकरी में स्थायित्व की कमी है। ऐसे में आपको श्री हरि की उपासना करनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्ल पक्ष के गुरुवार से भगवान विष्णु की पूजा करना शुरू करें। श्री हरि को केसर का तिलक लगाएं। इसके बाद अपने माथे पर भी वही तिलक लगाएं। फिर भगवान विष्णु को तीन केले अर्पित करें। इसके बाद केले के पौधे में जल चढ़ाएं और वह तीन केले जो आपने भगवान विष्णु को चढ़ाए हैं, उनका दान कर दें। ध्यान रखें कि यह उपाय आपको 43 दिन तक नियमित रूप से करना है। ऐसा करने से नौकरी में स्थायित्व आएगा।रेखाओं से जानें किनकी पूजा करने से होगी आपके मनोरथों की सिद्धि
Source: Navbharat Times February 08, 2021 07:18 UTC