राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने गुरुवार को बहराइच में महिलाओं को एकजुट कियाकहा- मोदी व योगी सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ायाDainik Bhaskar Sep 26, 2019, 05:11 PM ISTबहराइच. महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री स्वाती ने गुरुवार को बहराइच में कहा कि, प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद गुण्डे और माफिया सलाखों के पीछे हैं। मोदी और योगी सरकार ने कौशल विकास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना चलाकर महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। राशन कार्ड में परिवार के मुखिया के रुप में महिला का नाम लाकर महिला सशक्तीकरण के कार्य को आगे बढ़ाया है। अब महिलाएं अबला नहीं सबला बन रही हैं।राज्यमंत्री ने कहा कि, बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए मोदी जी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है, ताकि हर परिवार की बेटी सशक्त हो। हर परिवार को आवास और शौचालय की व्यवस्था करवायी गयी है, ताकि महिलाओं को शौच के लिए बाहर ना जाना पड़े। इस दौरान आवास और शौचालय में हुए भ्रष्टाचार के सवाल के जवाब पर मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच करवाकर भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।दरअसल, बलहा विधानसभा उपचुनाव में महिलाओं को एकजुट करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की ओर से गुरुवार को मण्डी परिसर बोझिया में विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला एवं बाल विकास स्वाती सिंह रही। विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गोदवरी मिश्रा रही। वही मुख्य वक्ता के रुप में राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा कमलावती सिंह मौजूद रहीं।
Source: Dainik Bhaskar September 26, 2019 11:37 UTC