खेल के सूरमाओं पर भाजपा का दांव, पहलवान योगेश्‍वर व पूर्व हॉकी कप्‍तान संदीप पार्टी में शामिल - News Summed Up

खेल के सूरमाओं पर भाजपा का दांव, पहलवान योगेश्‍वर व पूर्व हॉकी कप्‍तान संदीप पार्टी में शामिल


खेल के सूरमाओं पर भाजपा का दांव, पहलवान योगेश्‍वर व पूर्व हॉकी कप्‍तान संदीप पार्टी में शामिलनई दिल्‍ली, जेएनएन। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने खेल के मैदान के सूरमाओं को भी उतारने की तैयारी कर ली है। अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान संदीप सिंह भाजपा में शामिल हुए। उनको हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष सुभाष बराला ने पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर हरियाणा के शिअद विधायक बलकौर सिंह भी भाजपा में शामिल हुए।इनसे पहले महिला पहलवान बबीता फौगाट और पैराओलंपियन दीपा मलिक भी भाजपा में शामिल हो चकी हैं। सूत्रों के अनुसार संदीप सिंह को पिहोवा(कुरुक्षेत्र) से और योगेश्वर दत्त को बरोदा(सोनीपत) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। योगेश्वर दत्त खेल कोटे से हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर हैं मगर उन्होंने बुधवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।दोनों खिलाडियों के भाजपा में शामिल होने की काफी समय से चर्चा हो रही थी। बताया जाता है कि योगेश्‍वर दत्‍त और संदीप सिंह हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मैदान में उतर सकते हैं। इस मौेके पर दोनों खिलाड़ि‍यों ने कहा कि भाजपा ने देश को नई दिशा दी है। वे भाजपा की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर इसमें शामिल हो रहे हैं। पार्टी का जो भी आदेश होगा वह उसके हिसाब से कार्य करेंगे।पूर्व हॉकी कप्‍तान संदीप सिंह को भाजपा में शामिल कराते पार्टी के हरियाणा अध्‍यक्ष सुभाष बराला।हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बराला ने दोनों खिलाड़ि‍यों का पार्टी में स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि योगेश्‍वर दत्‍त और संदीप सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। दोनों युवाओं के आदर्श हैं और पार्टी युवाओं को आगे लाने के लिए तत्‍पर है।बता दें कि योगेश्‍वर दत्‍त बुधवार को नई दिल्‍ली में सुभाष बराला से मिले थे। इसके बाद से उनके आज भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। योगश्‍वर ने पहले ही हरियाणा पुलिस की डीएसपी की अपनी नौकरी से इस्‍तीफा दे दिया था। इससे पहले योगेश्‍वर दत्त ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मुलाक़ात की थी। बताया जाता है कि वह जल्द ही भाजपा (BJP) में शामिल होंगे।पहलवान योगेश्‍वर दत्‍त को भाजपा में शामिल कराते पार्टी के हरियाणा अध्‍यक्ष सुभाष बराला।बताया जाता है कि याेगेश्‍वर सोनीपत के गन्‍नौर या बड़ौदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। योगेश्वर दत्त ने हरियाणा पुलिस की डीएसपी (DSP) की नौकरी छोड़ दी है। इसी तरह संदीप सिंह के कुरुक्षेत्र या अंबाला जिले की किसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।यह भी पढ़ें: तीन घंटे तक ऑटो पर घूमती रही युवती, किराया मांगा तो रोड पर टीशर्ट उतार किया हंगामा, जानें क्‍या है पूरा मामलाबलकौर सिंह हरियाणा मेें शिरोमणि अकाली दल के एकमात्र विधायक थे। पिछला चुनाव वह शिअद व इनेलो गठबंधन पर जीते थे। बता दें कि बुधवार को हरियाणा कांग्रेस समन्‍वय समिति की सदस्‍य कैलाशो सैनी भाजपा में शामिल हुई थीं। कैलाशो सैनी कुरुक्षेत्र से दो बार सांसद भी रही हैं।खेल भावना की अनूठी मिसाल पेश कर चुके हैं पहलवान योगेश्वर दत्त2012 में लंदन ओलंपिक के एक मैच में रूस के खिलाड़ी को सिल्वर और योगेश्वर दत्त को कांस्य पदक मिला था। बाद में रूस का खिलाड़ी डोप डेस्ट में फेल हो गया और योगेश्वर का पदक कांस्य से अपग्रेड कर सिल्वर हो गया। मगर योगेश्वर ने सिल्वर पदक लेने से इन्कार कर दिया।----------संदीप सिंह के जीवन पर बनी है सूरमा फिल्मसंदीप सिंह ने भी युवाओं को खेल से जोडऩे के लिए अपना अलग अभियान शुरू किया हुआ है। संदीप सिंह और उनके पिता की प्रेरणा से बहुत से लड़के लड़कियां आगे बढ़ रहे हैं। संदीप के जीवन पर सूरमा फिल्म भी बनी है।पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंहरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Sunil Kumar Jhaअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran September 26, 2019 11:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */