फैनी / मोदी की गवर्नर से हुई बात पर तृणमूल को ऐतराज, पीएमओ ने कहा- 2 बार फोन किया, ममता से बात नहीं हुई - News Summed Up

फैनी / मोदी की गवर्नर से हुई बात पर तृणमूल को ऐतराज, पीएमओ ने कहा- 2 बार फोन किया, ममता से बात नहीं हुई


Dainik Bhaskar May 05, 2019, 02:40 PM ISTमोदी ने शनिवार को बंगाल के राज्यपाल से बात कर तूफान के हालात का जायजा लिया थातृणमूल ने इस पर नाराजगी जताई, कहा- प्रधानमंत्री जनादेश का सम्मान नहीं करतेमोदी ने तूफान के बाद बंगाल और ओडिशा सरकार को मदद का भरोसा दियानई दिल्ली. फैनी तूफान के बाद हालात जानने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से बात करने पर तृणमूल कांग्रेस ने ऐतराज जताया। इस पर पीएमओ ने साफ किया है कि शनिवार को पीएम ने दो बार बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। रविवार को पीएमओ के सूत्रों ने कहा कि स्टाफ के द्वारा पहली बार मुख्यमंत्री को फोन करने पर कहा गया कि वे दौरे पर हैं। दूसरी बार बताया गया कि ममता बनर्जी खुद पीएम से बात करेंगी।पीएमओ का यह बयान मीडिया रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री मोदी के सीधे बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी से बात करने पर तृणमूल कांग्रेस ने नाराजगी जताई। तृणमूल का दावा है कि प्रधानमंत्री ने तूफान के बाद सिर्फ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की, बंगाल की मुख्यमंत्री को कोई फोन नहीं किया। पीएमओ ने ममता बनर्जी की पार्टी के इन दावों को गलत बताया है।मोदी ने संघीय ढांचे का अपमान किया: तृणमूलतृणमूल के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा था, ''नरेंद्र मोदी ने संघीय व्यवस्था का अपमान किया। उन्होंने तूफान से हुए नुकसान की जानकारी के लिए मुख्यमंत्री को दरकिनार कर सीधे राज्यपाल से बात की। यह संवैधानिक व्यवस्था को कमजोर करने जैसा है। उन्होंने राज्यपाल को एक प्रधानमंत्री नहीं भाजपा नेता होने के नाते फोन किया। मोदी कैसे जनादेश को नकार सकते हैं? ममता बनर्जी चुनी हुई मुख्यमंत्री हैं। पीएम का ऐसा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।''मोदी कल करेंगे ओडिशा का दौराशनिवार को मोदी ने ट्वीट कर बताया था कि उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री से बात कर तूफान के हालात का जायजा लिया। वह सोमवार को ओडिशा का दौरा करेंगे। केंद्र सरकार हर संभव मदद के लिए ओडिशा के साथ है। बंगाल के राज्यपाल के भी बात हुई, लोगों को हुई क्षति के लिए केंद्र सरकार मदद के लिए तैयार है।


Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 08:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */