फैनी / ओडिशा: मोदी ने कहा- नवीन बाबू ने अच्छा काम किया, केंद्र 1000 करोड़ रु. और देगा - News Summed Up

फैनी / ओडिशा: मोदी ने कहा- नवीन बाबू ने अच्छा काम किया, केंद्र 1000 करोड़ रु. और देगा


Dainik Bhaskar May 06, 2019, 03:02 PM ISTचक्रवाती तूफान फैनी के कारण ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में 34 लोगों की मौत हुई12 लाख लोगों को बचाया गया, 26 लाख लोगों को मैसेज कर जानकारियां दी गईंहालात काबू रखने के लिए सरकार के प्रयासों की संयुक्त राष्ट्र ने तारीफ कीभुवनेश्वर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा में फैनी तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल गनेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी मौजूद रहे। मोदी ने कहा कि नवीन बाबू ने अच्छा काम किया। जान-माल का नुकसान काफी कम हुआ। केंद्र 381 करोड़ रुपए की मदद का पहले ही ऐलान कर चुका है, 1000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त मदद दी जाएगी। फैनी के चलते ओडिशा के तटीय इलाकों में 34 लोगों की मौत हुई थी।मोदी ने यह भी कहा, ‘‘लोगों से घर खाली करने के लिए कहा जाता है तो वे ऐसा नहीं करते। इस बार ओडिशा के लोगों ने और मछुआरों ने बेहतरीन काम किया। वरना पता नहीं क्या होता। नुकसान का जायजा लेने केंद्र से एक टीम भी यहां आएगी। 1999 में एक सुपर साइक्लोन ओडिशा से टकराया था। तब करीब 10 हजार लोग इस आपदा का शिकार हुए थे। इस बार क्षति इसलिए कम हुई, क्योंकि राज्य और केंद्र सरकार को काफी पहले तूफान की जानकारी मिल चुकी थी।’’12 लाख लोगों को बचाया गयाकिसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी युद्धस्तर पर की गई थी। इस बार 12 लाख लोगों को बचाया गया। 26 लाख लोगों को मैसेज कर तमाम जानकारियां दी गईं। इसके अलावा 45 हजार कर्मचारियों और वॉलंटियर्स को हालात से निपटने के लिए तैनात किया गया था।यूएन ने कहा- सरकार और मौसम विभाग ने अच्छा काम कियासंयुक्त राष्ट्र के डिजास्टर रिस्क रिडक्शन विभाग ने भारत सरकार की तारीफ की। यूएन ने कहा- सरकार की जीरो केजुअल्टी पॉलिसी और मौसम विभाग के वॉर्निंग सिस्टम से मिली सटीक चेतावनियों के चलते नुकसान को काफी कम कर दिया गया। जान-माल के नुकसान के लिहाज से देखा जाए तो उन लोगों ने अच्छा काम किया। सटीक चेतावनियों के चलते वक्त रहते 10 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया।


Source: Dainik Bhaskar May 06, 2019 05:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */