क्या वायरल : यूपी में महिला के साथ पुलिस ने किया अत्याचार। बेटियों को बेरहमी से पीटाक्या सच : पुलिस ने महिला के साथ कोई अत्याचार नहीं किया। दो बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की थीDainik Bhaskar Jul 04, 2019, 01:39 PM ISTफैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया में एक महिला की फोटो वायरल हो रही है। इसमें पुलिसकर्मियों के बीच खड़ी महिला के सिर से खून बहता नजर आ रहा है। फोटो को सीधे पीएम मोदी से जोड़ दिया गया है और प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जबकि इसकी सच्चाई कुछ और ही है।क्या वायरलफोटो में कैप्शन दिया गया है कि 'मोदी योगी जी बेटी बचाव का नारा यही है जो बेटियों पर अत्याचार कर रहे पुलिस वाले इनको आप क्या कहे गे। जो बेटियों को इतना बेरहमी से मार रहे हैं। मोदी योगी हाय हाय'।जगत एक्सप्रेस नाम के पेज से इस फोटो को खबर लिखे जाने तक 250 बार शेयर किया जा चुका है। 47 से ज्यादा लोग कमेंट कर चुके हैं।कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में यह लिख रहे हैं कि 'भाई ये फोटो सपा के समय का है' वहीं कुछ लिख रहे हैं 'यही राम राज्य है'क्यों फेकगूगल पर रिवर्स सर्चिंग से पता चला कि यह फोटो अभी का नहीं बल्कि 2016 का है।मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला कि 22 दिसंबर 2016 को एक घटना उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में हुई थी। इसे भास्कर ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2019 08:03 UTC