उत्तरप्रदेश के नोएडा में ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. सीबीएसई के 10वीं का रिजल्ट आ चुका है. फेल हो जाने के डर से दो दिन पहले फांसी लगा चुकी दसवीं कक्षा की एक छात्रा को परीक्षा में 70 फीसदी अंक मिले हैं. अंग्रेजी में उसने 82 फीसदी अंक हासिल किए हैं जबकि उसे इस विषय में अनुत्तीर्ण होने की आशंका थी. उन्होंने बताया कि अंग्रेजी का पेपर दे कर आने के बाद से ही वह परेशान थी और लंबे उत्तर की वजह से कुछ प्रश्न छूट जाने के कारण उसे फेल हो जाने की आशंका थी.
Source: NDTV May 07, 2019 08:26 UTC