Dainik Bhaskar May 07, 2019, 02:04 PM ISTसेक्टर 7 की पुलिस ने आरोपी को पकड़ायुवक ने युवती को धमकी भी दीगांधीनगर. सेक्टर 7 में रहने वाली और चिलाेड़ा में सीआरपीएफ की हॉस्पिटल की मेडिकल ऑफिसर सोमवार की रात अपने घर के पास जब नाइट वाॅक पर थी, तब एक युवक ने उससे छेड़छाड़ की, तब युवती ने साहस दिखाकर उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए रोड पर ले आई। इसी बीच राहगीर भी पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की धरपकड़ की।पहले बाजू से गुजरावह युवती उर्वी बेन मेहता की हॉस्पिटल के सामने सोमवार की रात सवा 9 बजे टहल रही थी। इसी बीच उसके बाजू से एक युवक गुजरा। उसे देखकर युवती एक ओर हट गई। युवक कुछ दूर आगे जाकर फिर लौटा और युवती के नितंब पर हाथ फेरकर आगे बढ़ गया। युवती ने जब इसका विरोध किया, तो युवक हंसने लगा। फिर वह भागने का प्रयास करने लगा। इतने में युवती ने उसे पकड़ लिया। युवक ने खुद को छुड़ाने का काफी प्रयास किया, पर युवती उसे घसीटते हुए सड़क तक ले आई। इसी बीच कुछ राहगीर भी वहां पहुंच गए।युवती को युवक ने धमकी भी दीछेड़छाड़ करने वाले युवक ने युवती को धमकी भी दी कि तुम मेरा क्या कर लोगी। इस पर युवती ने साहस दिखाकर उसे पकड़ लिया और घसीटते हुए रोड पर ले आई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने युवक की धरपकड़ की। युवक का नाम धर्मेश चंद्र किशोर चंद्र मेहता बताया गया है।
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 08:23 UTC