मेरे साथ बोलिए- जय श्रीराम, जय जयश्री राम...।' बीजेपी चीफ ने मंच से कई बार पब्लिक से जय श्रीराम के नारे लगवाए और कहा ममता दीदी अब आपसे जो बन पड़ता है उखाड़ लो, जो धारा लगानी है लगा दो..., मगर हमें जय श्रीराम का नारा लगाने से कोई नहीं रोक सकता।अमित शाह ने कहा कि वह ममता दीदी से पूछना चाहते हैं कि श्रीराम का नाम भारत में नहीं लेंगे तो क्या पाकिस्तान में लेंगे? संविधान कहता है देश जिसे चुनता है वह प्रधानमंत्री होता है। आपके मानने न मानने से कुछ नहीं होता है और पांच साल की तैयारी कर लो। मोदीजी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।'बंगाल के ही बेलदा में दूसरी रैली में बीजेपी चीफ ने कहा कि मोदी ने कहा कि राजीव गांधी के समय में बोफोर्स घोटाला हुआ। राहुल बाबा कह रहे हैं कि उनके पिताजी का अपमान किया गया। सच्चाई याद दिलाना अपमान है क्या? राहुल गांधी देश की जनता को बताएं कि क्या उनके पिताजी के समय बोफोर्स घोटाला नहीं हुआ? भोपाल गैस कांड नहीं हुआ था क्या? कश्मीरी पंडितों की हत्याएं नहीं हुई थीं क्या?बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और गठबंधन ने मोदी को 51 से ज्यादा बार गालियां दीं। मोदी की मां का अपमान किया। संजय निरुपम ने मोदी जी की गंवार कहा। कांग्रेस के नेता मोदी को अपशब्द कहते हैं। पुराने और स्वर्गवासी पीएम का अपमान होता है कांग्रेसी बिलखने लगते हैं। अभी के प्रधानमंत्री का अपमान होता है तो आप कुछ नहीं कहते हो।अमित शाह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने मोदी की तुलना दुर्योधन से की। दुर्योधन कौन है और अर्जुन कौन है, 23 मई (काउंटिंग) को साबित हो जाएगा।
Source: Navbharat Times May 07, 2019 08:17 UTC