खास बातें बसपा मुखिया मायावती अपने ही पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं डाल पाईं वोट लखनऊ में हाथी की जगह दूसरे चुनाव चिह्न पर वोट डालने को हुईं मजबूर जानिए माजरा क्या है...लोकसभा चुनाव 2019 कई मायनों में खास है. समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) और बसपा(BSP) के बीच गठबंधन से कहीं ज्यादा अप्रत्याशित रहा है बसपा मुखिया मायावती(Mayawati) का अपनी ही पार्टी के चुनाव चिह्न पर वोट न दे पाने की मजबूरी. गठबंधन के कारण सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा को बसपा ने भी समर्थन दिया. भले कोई गठबंधन उम्मीदवार हो, मगर ईवीएम पर उसी पार्टी का चुनाव चिन्ह होता है, जिस पार्टी ने टिकट दिया हो या फिर जिसके सिंबल से वह व्यक्ति नामांकन किया हो. इस लिए ईवीएम में बसपा का चुनाव चिह्न नहीं रहा.
Source: NDTV May 07, 2019 08:03 UTC