अमेरिका / डेमोक्रेट सांसद बोलीं- इस साल महात्मा गांधी को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना चाहिए - News Summed Up

अमेरिका / डेमोक्रेट सांसद बोलीं- इस साल महात्मा गांधी को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जाना चाहिए


अमेरिकी की डेमोक्रेट सांसद कैरोलिन मैलोनी ने कहा है कि इस साल महात्मा गांधी को देश के सर्वोच्च सम्मान (कांग्रेस की तरफ से दिया जाने वाला गोल्ड मेडल) से नवाजा जाना चाहिए। इस गोल्ड मेडल को अमेरिका के सबसे बड़े नागरिक सम्मान का दर्जा हासिल है। इस साल गांधी की 150वीं जन्मशती भी मनाई जा रही है।न्यूयॉर्क से सांसद कैरोलिन पिछले साल सितंबर में हाउस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव (कांग्रेस के निचले सदन) में बिल लेकर आई थीं। इसमें कहा गया था कि गांधी को मरणोपरांत कांग्रेसनल गोल्ड मेडल से नवाजा जाना चाहिए। कैरोलिन के मुताबिक, "गांधी अहिंसा के थे। सही मायने में वे ऐतिहासिक और प्रेरणादायी नेता हैं।"कैरोलिन ने न्यूयॉर्क में कॉन्सुलेट जनरल ऑफ इंडिया में नॉन वॉयलेंस: अ मैसेज ऑफ लॉर्ड महावीर विषय पर चर्चा के दौरान कहा, ‘‘नेल्सन मंडेला और मार्टिन लूथर किंग को गोल्ड मेडल मिल चुका है। दोनों नेताओं ने अहिंसा को लेकर अपने विचारों को गांधी से प्रेरित बताया था। लिहाजा, गांधी को भी यह मेडल मिलना चाहिए।’’इससे पहले कैरोलिन ने अमेरिकी पोस्टल सर्विस द्वारा दिवाली डाक टिकट जारी करने के लिए भी मुहिम छेड़ी थी। कैरोलिन ने अमेरिकी-भारतीय समुदाय से लेकर सांसदों और देश के लोगों से अपील की है कि वे गांधी को अमेरिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिलाने में सहयोग करें।कैरोलिन के मुताबिक, ‘‘हम सीनेट से बिल पास कराने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसे इसी साल पास हो जाना चाहिए, ताकि गांधी के नेतृत्व और दुनिया को दिए उनके अमूल्य उपहारों का सम्मान किया जा सके। हमें गांधी के कामों को याद करने के लिए साल में एक दिन भी तय करना चाहिए।’’


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 07:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */