खास बातें पीएम मोदी ने राहुल गांधी को दी थी चुनौती राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़ने के लिए कहा था फराह खान ने किया ये ट्वीटलोकसभा चुनाव (Elections 2019) को लेकर सरगर्मियां उफान पर हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के नाम पर चुनाव लड़ने की चुनौती तक दे डाली है. हालांकि राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी के हर हमले का जवाब अपने तरीके से दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट खूब वायरल भी हो रहे हैं. अब जूलरी डिजाइनर फराह खान अली (Farah Khan Ali) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पीएम मोदी का सुझाव मानने की सलाह दे डाली है और बीजेपी से भी कुछ इस तरह चुनाव लड़ने के लिए कहा है. यही नहीं, कई मौकों पर वे ट्रोल भी हो जाती हैं, लेकिन वे ट्रोलर्स को करारे जवाब देना बखूबी जानती हैं.
Source: NDTV May 07, 2019 05:15 UTC