Encounter in Delhi: किडनैपिंग और मर्डर का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में घायल, एक लाख का था इनाम - News Summed Up

Encounter in Delhi: किडनैपिंग और मर्डर का मास्टरमाइंड मुठभेड़ में घायल, एक लाख का था इनाम


बहादुरगढ़, जेएनएन। दिल्‍ली में मंगलवार को हुए एक Encounter में वांटेड गैंगस्‍टर परमजीत दलाल (Gangster Paramjeet Dalal) उर्फ मोनू घायल हो गया। इसके बाद उसे राजधानी के एक अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। गैंगस्‍टर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।दिल्‍ली स्‍थित रोहिणी के सेक्‍टर 37 में आज सुबह 5.15 बजे एनआर स्‍पेशल सेल की टीम व मोस्‍टवांटेड गैंगस्‍टर परमजीत दलाल के बीच मुठभेड़ हुई। दलाल की गतिविधियों के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सरेंडर करने को कहा लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। गैंगस्‍टर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गई है। इस एनकाउंटर में गैंगस्‍टर दलाल के बाएं पैर में गोली लग गई। अस्‍पताल से निकलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बता दें कि परमजीत दलाल, 2016 में किडनैपिंग का मास्टरमाइंड था। उसने दिल्ली के विजय विहार इलाके से एक बिजनेसमैन को किडनैप कर 25 लाख रुपयों की रंगदारी मांगी थी। लेकिन बिजनेसमैन को आजाद होने के लिए 90 लाख रुपये और देने पड़े थे। इसके अलावा मुंडका में संजय लाकरा हत्याकांड और लूट के मामलों में भी दिल्ली पुलिस उसके पीछे लगी थी। परमजीत ने दिल्ली में किशन पहलवान के गैंग में काम शुरू किया था। करीब चार साल पहले उसे गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया।31 वर्षीय गैंगस्‍टर दलाल दिल्‍ली के दस बड़े अपराधियों में से एक है। हरियाणा के गांव झकोडा का रहनेवाला गैंगस्‍टर परमजीत दलाल कई मामलों में वांटेड था। परमजीत पर किडनैपिंग सहित हत्या, लूट और उगाही के कई मामले हैं। इसपर दिल्‍ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का ईनाम भी रखा था।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Monika Minal


Source: Dainik Jagran May 07, 2019 05:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */