रडार से अचानक गायब होने के बाद क्रैश हुआ निजी जैट, 14 लोगों के मारे जाने की आशंका - News Summed Up

रडार से अचानक गायब होने के बाद क्रैश हुआ निजी जैट, 14 लोगों के मारे जाने की आशंका


रडार से अचानक गायब होने के बाद क्रैश हुआ निजी जैट, 14 लोगों के मारे जाने की आशंकावॉशिंगटन, जेएनएन। लास वेगस से मैक्सिको जाते समय अचानक रडार से गायब हुए प्राइवट जैट का मलबा मिल गया है। एक अधिकारी ने बताया कि विमान में कुल 14 लोग सवार थे और सभी लोगों के मारे जाने की आशंका है।बताया जा रहा है कि विमान ने लास वेगस से उत्तरी मैक्सिकन सिटी मॉन्टेरी के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के कुछ देर बाद ही उसका एयर ट्रैफिक से संपर्क टूट गया। अचानक विमान के रडार से गायब होने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि प्राइवेट विमान को आखिरी बार मैक्सिको में देखा गया था।मोनक्लोवा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रमुख मिगुएल विलारियल ने कहा कि सोमवार को राहत बचाव कार्य के दैरान अधिकारियों ने उड़ान के दौरान मलबे को देखा जो लापता विमान से मेल खाता था। फिलहाल मलबे वाली जहग पर पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।बताया जा रहा है कि प्राइवेट जैट में 11 यात्री और 3 चालक दल के सदस्य सवार थे। अधिकारियों का मानना है कि विमान में सवार सभी यात्री लास वेगस से बॉक्सिंग मैच देखकर वापस लैट रहे थे।वहीं मैक्सिकन मीडिया में विमान के मलबे की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमे विमान का पंख जमीन पर गिरा हुआ दिखाई दे रहा है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Manish Pandey


Source: Dainik Jagran May 07, 2019 05:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */