अरबों की संपत्ति का मालिक है श्रीलंकाई आतंकी संगठन NTJ, पुलिस ने जब्त किए पैसे - News Summed Up

अरबों की संपत्ति का मालिक है श्रीलंकाई आतंकी संगठन NTJ, पुलिस ने जब्त किए पैसे


कोलंबो, प्रेट्र। ईस्टर के मौके पर श्रीलंका में सिलसिलेवार बम धमाके कराने वाले आइएस से जुड़े स्थानीय आतंकी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) अरबों की संपत्ति की मालिक है। संगठन के पास 14 करोड़ रुपये की नकदी और सात अरब रुपये की संपत्ति मिली है।पुलिस के प्रवक्ता एसपी रुवन गुणासेकरा ने बताया कि सीआइडी नकदी और संपत्तियों का पता लगाया है। उन्होंने बताया कि सीआइडी ने इसमें से आधी नकदी अपने कब्जे में ले ली है। बाकी की धनराशि विभिन्न बैंक खातों में जमा है। इन खातों को निलंबित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।गुणासेकरा ने बताया कि 21 अप्रैल को हुए हमले के बाद से अब तक 73 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। तीन होटलों और तीन चर्चो में हुए आत्मघाती हमलों में 253 लोगों की जान गई थी, जबकि पांच सौ से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका सरकार ने हमलों के बाद से लगातार श्रीलंकाई सरकार सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। सरकार ने हाल ही में 600 विदेशी नागरिकों सहित 200 मौलवियों के भी देश से निकाल दिया है। देश की गृहमंत्री वाजिरा अबेवारदेना के मुताबिक, इन सभी मौलवियों ने कानूनी रूप से देश में आए थे, लेकिन हमलों के बाद जांच के दौरान पता चला की इन लोगों के वीजा की अवधि खत्म हो गई थी इसके बाद भी यह लोग रह रहे थे। इसके लिए इनपर जुर्माना भी लगाया गया था।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ayushi Tyagi


Source: Dainik Jagran May 07, 2019 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */