बैरकपुर, जेएनएन। पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में वोटिंग के दौरान हिंसा हो गई। बैरकपुर के मोहनपुर में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के मुंह में चोट लगी है। तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अर्जुन सिंह ने तृणमूल पर हमला करने का आरोप लगाया। बैरकपुर से बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने कहा, मुझ पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने हमला किया। इन्हें बाहर से बुलाया गया था। ये लोग मेरे मतदाता को डरा-धमका रहे थे। मुझे चोट आयी है।गौरतलब है कि बंगाल में पिछले चार चरणों में हुए मतदान के दौरान भी फायरिंग और हिंसा की घटनाएं हुई । चौथे चरण में बीजेपी के कब्जे वाली आसनसोल सीट पर टीएमसी और बीजेपी समर्थकों में झड़प देखने को मिली। टीएमसी और बीजेपी दोनों ने ही चौथे चरण की वोटिंग के बीच चुनाव आयोग में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर वीरभूम जिले से भी उपद्रव की घटनाएं सामने आई हैं। जबकि इससे पहले तीसरे चरण में सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम के कफीले पर वोटिंग के दौरान इस्लामपुर में हमला हुआ था। यहां चुनावी हिंसा का इतिहास पुराना है, हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव इसका सबसे बड़ा उदाहरण साबित हुए थे।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Babita
Source: Dainik Jagran May 06, 2019 04:18 UTC