PM मोदी के 'भ्रष्टाचारी नंबर-1' वाले बयान के बाद अब BJP की सहयोगी पार्टी बोली- राजीव गांधी ‘भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर’ थे - News Summed Up

PM मोदी के 'भ्रष्टाचारी नंबर-1' वाले बयान के बाद अब BJP की सहयोगी पार्टी बोली- राजीव गांधी ‘भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर’ थे


शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने रविवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) ‘भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर' थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर-1' बताने वाले बयान का समर्थन करते हुए, सिरसा ने कहा कि गांधी दुनिया के एकमात्र प्रधानमंत्री थे जिन्होंने ‘एक समुदाय विशेष के खिलाफ मॉब लिंचिंग की योजना बनाई थी.' एक बयान में उन्होंने आरोप लगाया, ‘प्रधानमंत्री मोदी सही कह रहे हैं कि राजीव गांधी भ्रष्टाचारी नंबर एक थे, लेकिन वे भारत के सबसे बड़े मॉब लिंचर भी थे.' सिरसा ने आरोप लगाया कि गांधी ने न केवल सिखों के खिलाफ नरसंहार को प्रोत्साहित किया, बल्कि इसमें शामिल लोगों की भी रक्षा की और उन्हें पुरस्कृत किया. (इनपुट- भाषा)पीएम मोदी ने राजीव गांधी पर दिया बयान तो फराह खान ने दी नसीहत, बोलीं- राहुल करें ऐसाVideo: पीएम मोदी के बयान पर राहुल और प्रियंका का पलटवार


Source: NDTV May 06, 2019 04:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */