नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) का सफर खत्म हो गया। इसी के साथ यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल का भी आइपीएल 12 का साथ यहीं खत्म हो गया। जाते-जाते क्रिस गेल यह बताकर गए कि उनका बेस्ट ओपनिंग पार्टनर कौन है। रविवार को पंजाब के मोहाली में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को छह विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस जीत के साथ 12 अंक होने के बावजूद पंजाब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।केएल राहुल को बताया बेस्ट पार्टनरक्रिस गेल ने मैच के बाद साथी खिलाड़ी केएल राहुल से बात करते हुए कहा कि वह उनके बेस्ट ओपनिंग पार्टनर्स में से एक हैं। गेल ने कहा, 'केएल राहुल आज के खेल के हीरो हैं। आप मेरे बेस्ट ओपनिंग पार्टनर्स में से एक हैं।' क्रिस गेल ने राहुल को आने वाले समय में भारतीय टीम का सुपरस्टार भी बताया, साथ ही साथ उन्होंने विश्व कप (World Cup) के लिए शुभकामनाएं भी दीं। गेल ने राहुल से कहा कि वेस्टइंडीज के अलावा आप सभी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करें।राहुल ने भी की गेल की तारीफके एल राहुल ने भी क्रिस गेल की तारीफ की और कहा कि उन्होंने गेल से काफी कुछ सीखा है। राहुल ने कहा, 'आप ने मुझे आरसीबी में एक 21 साल के लड़के के रूप में देखा था। मैंने आप से बतौर ओपनिंग बेट्समैन काफी कुछ सीखा है। आप ने तब जो क्रिकेट के गुर सिखाए थे, आज भी आप उन पर टिके हुए हैं।।'Gayle to Rahul: 'You're one of my best opening partners' Amassing a combined 1083 #VIVOIPL runs in 2019, @klrahul11 talks to @henrygayle about his new look and their camaraderie while opening the batting for @lionsdenkxip! By @tanmoym. #KXIPvCSK WATCH - https://t.co/G3uglnmikp pic.twitter.com/kLd9gkq5y1 — IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2019राहुल ने बनाया इतिहासचेन्नई के खिलाफ केएल राहुल ने आइपीएल में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। राहुल ने इस मैच में 19 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इस मैच में लोकेश राहुल ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन बनाए और अपनी पारी में सात चौके व पांच छक्के लगाए।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Rajat Singh
Source: Dainik Jagran May 06, 2019 04:09 UTC