प्राउड मोमेंट / भारत से खास लगाव के चलते, ऑस्ट्रेलियन एक्टर क्रिस हैमस्वर्थ ने बेटी का नाम रखा इंडिया रोज - News Summed Up

प्राउड मोमेंट / भारत से खास लगाव के चलते, ऑस्ट्रेलियन एक्टर क्रिस हैमस्वर्थ ने बेटी का नाम रखा इंडिया रोज


Dainik Bhaskar Jun 11, 2019, 03:18 PM ISTहॉलीवुड डेस्क. ऑस्ट्रेलियन एक्टर क्रिस हैमस्वर्थ ने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है। हेम्सवर्थ ने बताया कि उनके और उनकी पत्नी एल्सा पटैकी के दिल में भारत देश के लिए खास स्थान है। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रोज रखा है।हैमस्वर्थ ने ऐजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में बताया- 'मैंने और पत्नी ने लंबा वक्त भारत में गुजारा है और इसलिए हमने बेटी का नाम देश के नाम पर रखा इंडिया।'भारत में की वेब सीरीज की शूटिंगपिछले साल हैमस्वर्थ नेटफ्लिक्स की थ्रिलर वेब सीरीज ढाका के लिए भारत आए थे। उन्होंने अमदाबाद और मुंबई इस वेब शो की शूटिंग की थी। यहां काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया- 'मैं सेट पर होता तो मुझे रॉचकस्टार की तरह फील कराया जाता था। मुझे ये देश बहुत पसंद आया। सड़कों पर हर दिन हजारों लोग होते थे और मैंने कभी भी सेट पर ऐसा अनुभव नहीं किया है। यह बहुत रोमांचक था।'भारत के लोगों ने किया सपोर्ट: हैमस्वर्थहैमस्वर्थ आगे बताते हैं- जैसे ही डायरेक्टर कट बोलता था वहां मौजूद लोग जोर से चिल्लाते थे। मुझे लगता था मैं किसी स्टेडियम में बैठा हूं और एक रॉक स्टार की तरह परफॉर्म कर रही हूं। उनके चिल्लाने मुझे और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलती थी।इंडिया रोज के अलावा हैमस्वर्थ और पत्नी के 2 और बच्चे हैं, साशा और ट्रिस्टन। हैमस्वर्थ ने एवेंडर्स: एंडगेम में थ्रोर का किरदार निभाया था। इसके बाद मेन इन ब्लैक: इंटरनेशनल में नजर आएंगे।


Source: Dainik Bhaskar June 11, 2019 08:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */