पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय पीएम के साथ मंच पर आएह्यूस्टन में 4 घंटे चला हाउडी मोदी शो, मोदी 2 बार में करीब 65 मिनट बोलेराष्ट्रपति ट्रम्प 26 मिनट तक बोलेDainik Bhaskar Sep 27, 2019, 07:15 PM ISTह्यूस्टन. हाउडी मोदी शो हाउसफुल रहा। सीटें भर जाने के चलते बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम में नहीं प्रवेश कर सके। इसके लिए पीएम मोदी ने माफी भी मांगी। मोदी ने ट्रम्प के वेलकम के लिए पहली बार 15 मिनट तक अंग्रेजी में भाषण दिया। जबकि दूसरी बार करीब 50 मिनट तक बोले। वहीं, राष्ट्रपति ट्रम्प कुल 26 मिनट बोले।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रम्प के सामने 10 अलगअलग भाषाओं में कहा कि भारत में सब अच्छा है। बोले- हम यहां नई हिस्ट्री और केमिस्ट्री बनते हुए देख रहे हैं। एनआरजी की यह एनर्जी भारत और अमेरिका के बीच बढ़ती सिनर्जी की गवाह है। राष्ट्रपति और अन्य नेताओं की तरफ से मेरा और भारत का स्वागत करना 1.3 अरब भारतीयों का सम्मान है।150वीं गांधी जयंती पर खुले में शौच को फेयरवेल देंगेमोदी ने कहा कि हमने जितना महत्व वेल्फेयर को दिया है, उतना ही फेयरवेल को दे रहे हैं। देश के सामने 70 साल से अनुच्छेद 370 एक बड़ा चैलेंज था, जिसे भारत ने फेयरवेल दे दिया है। 2 अक्टूबर को जब देश महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएगा तो भारत खुले में शौच को फेयरवेल दे देगा। 5 साल में 1500 से ज्यादा बहुत पुराने कानूनों को भी फेयरवेल दे दिया है।दर्जनों टैक्स का जाल भी बिजनेस फ्रेंडली माहौल में रुकावट था। इस जाल को फेयरवेल दे दी है और जीएसटी लागू किया। एक देश एक टैक्स का सपना साकार हुआ। हम भ्रष्टाचार को भी चुनौती दे रहे हैं। हर स्तर पर फेयरवेल के लिए कदम उठा रहे हैं। हमने 8 करोड़ से ज्यादा ऐसे फर्जी नामों को भी फेयरवेल दिया है।ह्यूस्टन: मोदी का रेड कार्पेट स्वागत, इमरान के स्वागत में कोई नहीं आयामोदी ने हाउडी मोदी से पहले कई कार्यक्रमों में शिरकत की। यहां सिख और बोहरा समुदाय ने उनसे मुलाकात की। मोदी कश्मीरी पंडितों से भी मिले। एक सदस्य ने उनका हाथ चूमते हुए 7 लाख कश्मीरी पंडितों की तरफ से मोदी को धन्यवाद किया। इस दौरान मोदी ने ‘नमस्ते शारदे देवी’ का श्लोक का पाठ किया।वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान रविवार को सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विशेष विमान से 7 दिनों के दौरे पर अमेरिका पहुंचे। जहां एक तरफ मोदी के स्वागत में ह्यूस्टन में रेड कार्पेट बिछाया गया तो इमरान को रिसीव करने कोई अमेरिकी अधिकारी नहीं आया। इमरान के विमान के आगे एक फुट का ही रेड कॉर्पेट बिछा था।
Source: Dainik Bhaskar September 27, 2019 13:45 UTC