Dainik Bhaskar May 02, 2019, 03:31 PM ISTएक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा- भारत मसूद मामले को कश्मीर की आजादी के आंदोलन से जोड़ना चाहता था, लेकिन ऐसा कर नहीं पायापाकिस्तान टुडे ने लिखा- चीन ने भरोसा दिलाया है कि वह आतंक के खिलाफ लड़ाई में पाक की मदद करेगानई दिल्ली/ इस्लामाबाद. जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तानी मीडिया ठगा रह गया है। उसकी हैरानी चीन के पलटी मारने को लेकर ज्यादा है। चीन ने चार बार मसूद को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित किए जाने की प्रक्रिया में अड़ंगे लगाए। आखिरकार, उसे भारत और दुनिया के दबाव में झुकना पड़ा। अब पाक मीडिया अपनी सरकार से सवाल पूछ रहा है कि क्या मसूद मामले में उसने पाकिस्तान सरकार को भरोसे में लिया था या नहीं? भारत की बड़ी जीतपाकिस्तान के अखबार ‘द न्यूज’ में मोहम्मद सलेह जाफिर का संपादकीय प्रकाशित हुआ। उन्होंने लिखा, ‘‘यह भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत है। इससे कूटनीतिक जानकार हैरान हैं। पिछले हफ्ते ही प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके खास मंत्री चीन दौरे पर थे। वहां उनकी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात हुई थी। सवाल यह है कि क्या चीन ने तब पाकिस्तान को मसूद पर अपने बदले हुए रुख या फैसले की जानकारी दी थी? क्या चीन ने पाकिस्तान को भरोसे में लिया था?’’कश्मीर कनेक्शन‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने एक पाक अफसर के हवाले से लिखा, ‘‘भारत मसूद के मामले को कश्मीर की आजादी के आंदोलन और कुछ सरकारी महकमों से जोड़ना चाहता था। वह ऐसा नहीं कर पाया और ये हमारी कूटनीतिक जीत है।’’चीन ने पाकिस्तान को सराहा‘पाकिस्तान टुडे’ ने अपने संपादकीय में लिखा, ‘‘अजहर पर बैन के बाद भी चीन ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान के रुख को सराहा है। उसने ये भरोसा दिलाया है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान की मदद करता रहेगा। उसने माना है कि हमने इस जंग में काफी कुर्बानियां दी हैं।’’
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 07:58 UTC