कनाडा को मिला 'Bank Note of the Year' का खिताब, दिखने में है कुछ खासओटावा, एजेंसी। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में कई नए नोट जारी किए थे। कुछ समय पहले आरबीआइ ने 200, 50 और 10 रुपये के नए नोट निकाले थे। आरबीआइ के नोटों की डिजाइनिंग बहुत ही आकर्षक थी। नोटों के डिजाइनिंग और आकर्षण को लेकर कनाडा में एक प्रतियोगिता आयोजित की गई।बैंक नोट ऑफ द ईयरदस डॉलर कीमत वाले कनाडाई नोट को 2018 के ‘बैंक नोट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से नवाजा गया है। यह दुनिया का पहला वर्टिकल नोट भी है। इंटरनेशनल बैंक नोट सोसायटी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि नागरिक अधिकारों के लिए लड़ने वाली वायला डेसमंड के चित्र वाला यह नोट दुनिया के कई देशों के बैंक नोटों में सबसे अच्छा है।कई देशों ने लिया हिस्साकनाडा के नोट को दूसरे देशों से कड़ी टक्कर मिली। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्विट्जरलैंड, नार्वे और रूस जैसे 15 देशों के नोटों ने हिस्सा लिया था। कनाडा के इस विजेता नोट के पीछे की तरफ मानवाधिकार म्यूजियम का चित्र छपा हुआ है।नार्वे का नोट तीसरे पायदान परडेसमंड कनाडा की पहली महिला बनीं जिनका चित्र किसी बैंक नोट पर प्रमुखता से छपा है। नवंबर, 2018 में इसे बाजार में उतारा गया था। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के 200 फ्रैंक वाले नोट को जगह मिली है, जबकि नॉर्वे के 500 क्रोनर वाला नोट तीसरे पायदान पर रहा।Posted By: Dhyanendra Singh
Source: Dainik Jagran May 02, 2019 07:52 UTC