नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike) की सफलता के बाद चर्चा का विषय बने रहे बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल अब खूबसूरत हीरोइन कटरीना कैफ के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई दे सकते हैं। चर्चा है कि दोनों एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म में एक साथ दिखाई देंगे और इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कहानी को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन खबरें हैं कि यह रियल लाइफ से इंस्पायर स्टोरी होगी।माना जा रहा है कि विकी कौशल और कटरीना कैफ की बॉन्डिंग अब काफी अच्छी हो गई है, जिससे यह जोड़ी स्क्रीन पर भी काफी पसंद की जाएगी। इन दिनों विकी कौशल फिल्म उरी और गर्लफ्रेंड हरलीन शेठी के साथ रिश्तों में आई दरार के चलते सुर्खियों में हैं। अब कटरीना के साथ फिल्म करने की खबर आने के बाद विकी कौशल फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। बता दें कि इससे पहले भी कटरीना कैफ विकी कौशल के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं।कटरीना कैफ ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में कहा था कि वो विक्की कौशल के साथ काम करना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि पर्दे पर विक्की और उनकी जोड़ी अच्छी लगेगी। यह सुनने के बाद विक्की कौशल ने हैरानी भरे अंदाज में कहा कि उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हो पा रहा है। लेकिन अब जल्द ही दोनों स्टार एक साथ दिखाई देंगे। बता दें कि अभी कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' आने वाली है। फिल्म में कटरीना कैफ, सलमान खान के साथ एक बार फिर स्क्रीन पर दिखाई देंगी। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने जा रही है।Posted By: Nazneen Ahmed
Source: Dainik Jagran May 02, 2019 07:52 UTC