खास बातें स्वरा भास्कर का आया बयान प्रज्ञा ठाकुर के लिए कहा ऐसा वीडियो हो रहा है वायरलबॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) सोमवार को किसी एनजीओ संस्था के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भोपाल पहुंचीं. यहां एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने कहा, ''आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, लेकिन आतंकवादियों का होता है. साध्वी प्रज्ञा खुद को हिंदू मानती हैं और आतंकी आरोपों का सामना कर रही हैं, इसलिए वह हिंदू आतंकवाद आरोपी हैं.'' बता दें, भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर ही हैं, जबकि सामने कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हैं. हिंदू भी कर सकते हैं, मुसलमान भी कर सकते हैं, क्रिश्चियन भी कर सकते हैं, बुद्धिस्ट भी कर सकते हैं, यहूदी भी कर सकते हैं.
Source: NDTV May 06, 2019 11:33 UTC