पीने के पानी की बर्बादी को रोकने के लिए एमसी के पास स्टाफ नहीं - News Summed Up

पीने के पानी की बर्बादी को रोकने के लिए एमसी के पास स्टाफ नहीं


जीरकपुर एमसी के पास स्टाफ की कमी के कारण पानी की बर्बादी करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एमसी की ओर से अभी कई घरों के चालान तो किए गए, लेकिन इसके अलावा भी पानी का मिसयूज रोकने के लिए काम करने की जरूरत है।रोजाना यहां हजारों लीटर पानी का इस्तेमाल गाड़ियां धोने, सर्विस स्टेशनों और कंस्ट्रक्शन के काम के लिए किया जा रहा है। ऐसा ही चलता रहा तो लोगों को पीने का पानी देना एमसी के लिए मुश्किल हो जाएगा। यहां पहले से ही लो प्रेशर से पानी दिया जा रहा है। पानी का मिसयूज होने से इसकी मात्रा और कम हो रही है।जीरकपुर में पानी मिसयूज हो रहा है। एमसी लोगों के हित के लिए हर घर को पानी तो मुहैया करवा रही है, लेकिन कई लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। एमसी द्वारा अब तक यहां पानी के कनेक्शन पर मीटर नहीं लगाए गए हैं। इससे पता नहीं चलता कि किसने कितना पानी इस्तेमाल किया। इस बात का डर न होने की वजह से कई लोग पानी काे खूब बर्बाद कर रहे हैं। इसके बदले में जीरकपुर एमसी को पानी का तो नुकसान है ही, मीटर न होने की वजह से उपभोक्ताओं से इसकी कीमत भी नहीं वसूल हो रही है।हर घर के लिए तय हो, कितना पानी मिलेगा फ्री-जीरकपुर में पानी का इस्तेमाल करने की जानकारी मीटर से हासिल की जानी चाहिए। उससे ज्यादा पानी का इस्तेमाल करने पर फीस वसूली जानी चाहिए। इससे लोग पानी का इस्तेमाल सोच-समझ कर करेंगे और जो ज्यादा इस्तेमाल करेंगे उसकी कीमत एमसी को मिलेगी। इससे एमसी को शहर में वाटर सप्लाई सिस्टम को और मजबूत करने में वित्तीय सहायता भी मिलेगी। इस समय जीरकपुर में 80 के करीब ट्यूबवेलों से पानी सप्लाई किया जा रहा है और सभी घरों और दुकानों में बिना मीटर के पानी दिया जा रहा है। एमसी का पानी की सप्लाई पर कोई कंट्रोल न होने की वजह से यहां दर्जनों सर्विस स्टेशनों में गाड़ियां धोने की वजह से हर रोज हजारों लीटर पानी का इस्तेमाल हो रहा है। इसकी कोई भी कीमत एमसी को नहीं मिलती है।लोगों को पीने के लिए जो पानी सप्लाई किया जाता है, उसी पानी को स्टाेर कर लोग बोतलों और बड़े कैन में भरकर बेचने का धंधा भी चलाया जा रहा है। अगर इन सभी लोगों की वेरीफिकेशन कर इन्हें मीटर के आधार पर पानी दिया जाए तो हर महीने एमसी को लाखों रुपए की कमाई होगी।इस समय जीरकपुर के ढकौली में कई लोगों ने पानी बेचने का धंधा शुरू किया हुआ है। इसी तरह अन्य कई सर्विस स्टेशन भी अवैध तौर पर चल रहे हैं। एमसी के एसडीओ बरिंदर कुमार ने कहा कि पानी को लेकर जीरकपुर एमसी सर्वे कर रही है। चालान भी किए जा रहे हैं। पानी का मिसयूज करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।पानी की लाइन में से ही सर्विस स्टेशंस वाले पानी ले रहे हैं। एमसी इन पर कोई कार्रवाई करता।


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2019 02:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */