डेवलपमेंट के काम और आपसी भाईचारा कांग्रेस सरकार आने के बाद बढ़ा: ढिल्लों - News Summed Up

डेवलपमेंट के काम और आपसी भाईचारा कांग्रेस सरकार आने के बाद बढ़ा: ढिल्लों


बलटाना के एकता विहार में कांग्रेेस के नेता व जिला प्रधान दीपिंदर सिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। यह मीटिंग जीरकपुर विकास मंच के प्रधान अनिल जैन ने आयोजित की। इसमें ढिल्लों ने कहा कि पंजाब में डेवलपमेंट के काम और आपसी भाईचारा कांग्रेस की सरकार आने के बाद बढ़ा है।मीटिंग में अनिल जैन ने कई लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का भी दावा किया। इस मीटिंग में अनिल जैन, हरजीत सिंह मिंटा, राजकुमार चौधरी, गुलशन अरोड़ा, कैप्टन निर्मल सिंह मुल्तानी, ललित शर्मा व प्रताप सिंह राणा सहित एकता विहार के प्रेसिडेंट सतपाल गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट ललित जैन, जनरल सेक्रेटरी भारत भूषण, कैशियर चंद्रमोहन, स्टोरकीपर ज्ञानचंद तथा मेंबर जयसिंह और प्रमोद गोयल मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2019 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */