रायपुररानी स्कूल नए भवन में शिफ्ट, अब बच्चों को बैठने के लिए नहीं होगी कमरों की कमी - News Summed Up

रायपुररानी स्कूल नए भवन में शिफ्ट, अब बच्चों को बैठने के लिए नहीं होगी कमरों की कमी


रायपुररानी| राजकीय प्राथमिक स्कूल रायपुररानी सोमवार को नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया। नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने पर स्कूल बिल्डिंग में हवन-यज्ञ करवाया गया। आज से पहले स्कूल की कक्षाएं वैश्य अग्रवाल धर्मशाला में लग रही थी। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला सोमवार से अपनी नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया है तथा बिल्डिंग में 6 कमरे बने हैं। बिल्डिंग 24.50 लाख रुपए की लागत से तैयार हुई है। नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों व स्टाफ को सहूलियत हो गई है। शिफ्ट होने पर स्कूल में सोमवार को प्रवेश उत्सव भी मनाया गया। तथा प्रसाद व लड्डू बांटे गए। वहीं, ग्राम पंचायत रायपुररानी के सरपंच मुकेश छाबड़ा ने प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग में स्कूल शिफ्ट होने पर खुशी जताई है। कहा कि नई बिल्डिंग में कक्षाएं लगने से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों व स्टाफ को आसानी हासिल होगी। पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य सुरजीत सैनी ने भी नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने पर खुशी जताई है। इस मौके पर गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल रायपुररानी की प्रिंसिपल संजू शर्मा, कस्बावासी विजय मोहन वर्मा भी उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2019 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */