Hindi NewsLocalChandigarh9 Out Of 15 People Injured By Firecrackers Were Just Watching FireworksAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपीजीआई में: पटाखों से घायल 15 लोगों में से 9 सिर्फ आतिशबाजी देख रहे थेचंडीगढ़ 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोइस दीपावली पर चंडीगढ़ में पटाखे बेचने और जलाने पर बैन लगने से पटाखों से आंखों के जख्मी मरीजों की संख्या में कमी आई है। प्रशासन के इस फैसले से शहर के लोग सुरक्षित रहे। यही नहीं प्रदूषण का स्तर भी कम रहा। यह बात पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. जगत राम वाॅर रूम की बैठक में कही।जगतराम ने बताया कि पीजीआई में पटाखों से आंखों के जख्मी 15 मरीज आए। पीजीआई की ओर से 13 से 16 नवंबर तक एडवांस आईकेयर सेंटर इमरजेंसी सर्विस शुरू की थी। इस दौरान 24 घंटे डॉक्टरों की टीम को तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि इस बार चंडीगढ़ से कम बल्कि पड़ोसी राज्यों से केस आए।डॉ. चिंतन मल्होत्रा ने बताया कि 15 घायलों में 9 ऐसे थे, जो पटाखों को जलता देख रहे थे और उनकी आंख चोटिल हो गई। जबकि 6 ऐसे थे जो पटाखे जलाते हुए घायल हुए। 15 घायलों में 9 गंभीर रूप से घायल थे, उनकी मेजर सर्जरी की गई। 15 घायलों में 10 पुरुष और 5 महिलाएं एक चार साल की बच्ची के अलावा एक 55 साल की महिला भी घायल हुई।
Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 23:24 UTC