कॉलेजों का ओपन करने की तैयारी: काॅलेजों के रिसर्च सेंटर खुलेंगे, रिसर्च स्कॉलर्स की छूट बढ़ेगी - News Summed Up

कॉलेजों का ओपन करने की तैयारी: काॅलेजों के रिसर्च सेंटर खुलेंगे, रिसर्च स्कॉलर्स की छूट बढ़ेगी


Hindi NewsLocalChandigarhColleges Research Centers Will Open, Relaxation Of Research Scholars Will IncreaseAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकॉलेजों का ओपन करने की तैयारी: काॅलेजों के रिसर्च सेंटर खुलेंगे, रिसर्च स्कॉलर्स की छूट बढ़ेगीचंडीगढ़ 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोसभी स्टूडेंट्स के लिए पीयू के कॉलेजों को खोलने पर अभी फैसला नहींपंजाब यूनिवर्सिटी के कॉलेजों को रिसर्च सेंटर खुलने की मंजूरी मिल सकती है। पंजाब सरकार के आदेश और यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) की गाइडलाइंस के बाद पीयू ने इस बारे में दो मीटिंग की हैं। इन मीटिंग में फैसला हुआ है कि फिलहाल कॉलेजों में रिसर्च सेंटर ही खोले जाएं।पीयू में रिसर्च स्कॉलर्स को मंजूरी दी गई है और कॉलेजों के रिसर्च सेंटर्स पर भी काम चलता रहना चाहिए। सभी स्टूडेंट्स के लिए काॅलेज खोलने पर अभी भी कोई फैसला नहीं हो पा रहा है। पीयू कैंपस के लिए भी 2 साल रजिस्ट्रेशन वाले स्टूडेंट्स को परमिशन दी जा सकती है। पहले यह शर्त 3 साल की थी।जिन स्टूडेंट्स को 3 साल पीएचडी रजिस्ट्रेशन कराए हुए हो चुके हैं, उनको कैंपस में आने की मंजूरी दी गई थी। हालांकि बहुत कम संख्या में रिसर्च स्कॉलर्स कैंपस आए हैं। लगभग 250 ऐसे रिसर्च स्कॉलर हैं, जिनकी रजिस्ट्रेशन को 3 साल हो चुके हैं।पहले तय किया गया था कि सभी रिसर्च स्कॉलर्स को गाइड की मंजूरी के साथ एक बार में 50 फीस दी बुलाने की मंजूरी दी जाए, लेकिन बाद में सभी को एक साथ बुलाने पर सहमति नहीं बनी। डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल (डीसीडीसी) ऑफिस काॅलेजों के प्रिंसिपलों से संपर्क में है। पंजाब ने 16 नवंबर से कॉलेज खोलने के निर्देश दे दिए हैं लेकिन पीयू के कॉलेजों के प्रिंसिपल इसके लिए राजी नही हैं।उनका मानना है कि त्योहारों को लेकर बाजारों में जुटी भीड़ से कोविड के केस बढ़ सकते हैं। वह हिमाचल प्रदेश में खुले स्कूल कॉलेजों और उसके बाद कोविड 19 के पॉजिटिव केस के बढ़ने की वजह से भी चिंता में हैं। यही वजह है कि वह पूरी तरह कॉलेज खोलने से बचना चाह रहे हैं। हालांकि यूजीसी ने एक बार में 50 फीसदी स्टूडेंट्स को ही परमिशन दी है। इसके लिए शेड्यूल अभी तय नहीं हो पा रहा है।प्रोफेशनल कोर्सेज और एमएससी स्टूडेंट्स को लेकर भी यूनिवर्सिटी ने कोई फैसला नहीं किया है। इन स्टूडेंट्स को जनवरी या दिसंबर में बुलाने का फैसला किया जाएगा। प्रैक्टिकल वाले कोर्सेज में चैलेंज है कि स्टूडेंट्स को बिना प्रैक्टिकल कराएं डिग्री कैसे दी जाए, लेकिन हॉस्टलों की कमी और यूजीसी गाइडलाइंस के कारण सभी को फिलहाल बुलाना संभव नहीं है।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और चितकारा यूनिवर्सिटी नहीं खुली...पंजाब सरकार के आदेश के बाद सोमवार को पंजाब के कॉलेज और यूनिवर्सिटीज खुलनी थी, लेकिन ये नहीं खुल पाई। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और चितकारा यूनिवर्सिटी ने ये फैसला किया है कि वे इस हफ्ते यूनिवर्सिटी नहीं खोलेंगे। क्योंकि यूनिवर्सिटी खोलने के लिए कई तरह की सावधानियों को ध्यान में रखना होता है।वे सभी एसओपी फॉलो करनी हैं, जो सरकार द्वारा बताई गई हैं। यूनिवर्सिटीज का कहना है कि उनके यहां पर स्टूडेंट्स की तादाद बहुत ज्यादा है और इसे मैनेज करना इतना आसान नहीं है। इसलिए इस हफ्ते मीटिंग करके ये फैसला लिया जाएगा कि यूनिवर्सिटी कब और कैसे खोली जाएंगी।


Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 23:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */