तैयारी: न्यूयॉर्क की तर्ज पर दफ्तरों से फोर्स निकाल फील्ड में की जाएगी तैनात - News Summed Up

तैयारी: न्यूयॉर्क की तर्ज पर दफ्तरों से फोर्स निकाल फील्ड में की जाएगी तैनात


Hindi NewsLocalChandigarhMohaliForce Will Be Deployed In The Field On The Lines Of New York. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपतैयारी: न्यूयॉर्क की तर्ज पर दफ्तरों से फोर्स निकाल फील्ड में की जाएगी तैनातमोहाली 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकबढ़ते क्राइम को रोकने के लिए एसएसपी ने लिया फैसला, 200 मुलाजिमों की रिजर्व फोर्स बनाई(मनोज जोशी) शहर के सभी एरिया में पुलिस की मौजूदगी को बढ़ाने के लिए एसएसपी की ओर से एक विशेष योजना तैयार की गई है। जिसके तहत दफ्तरों और अन्य विंग में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को फील्ड में भेजा जा रहा है, जिनकी वहां पर जरूरत नहीं है। इसके साथ ही कई ऐसे विंग भी हैं जिन्हें बंद किया जा रहा है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।करीब 200 पुलिस कर्मचारियों को निकालकर रिजर्व फोर्स तैयार की गई है। जिन्हें फील्ड में तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही जिन थानों में इसकी जरूरत है वहां पर उन्हें भेजा जाएगा। इन 200 पुलिस कर्मचारियों की रिजर्व फोर्स को चार हिस्सों चार हिस्सों में 50-50 कर्मचारियों में बांट दिया गया है।हर 50 कर्मचारियों की रिजर्व फोर्स की जिम्मेवारी एक डीएसपी को दी गई है ताकि फील्ड में पुलिस को अधिक से अधिक किया जा सके। फोर्स की फील्ड में ज्यादा से ज्यादा तैनाती का प्रयोग त्योहारों के दिनों में भी नाके लगाकर किया गया है। जिसके बहुत ही सार्थक परिणाम सामने आए हैं।इन नाकों के दौरान मिली सूचना के आधार पर कई अपराधियों को पकड़ने में भी सफलता मिली है और बिना वजह से हुड़दंग मचाने वालों को भी पकड़ा गया है। दफ्तरों में बैठे पुलिस कर्मचारियों को बाहर फील्ड में लाने का यह आइडिया न्यूयॉर्क में क्राइम कम करने के लिए उठाए गए कदमों से सामने आया है।कई पुलिस अधिकारियों ने मीटिंग के दौरान इस न्यूयॉर्क के फाॅर्मूले की जानकारी भी दी ताकि फील्ड में पुलिस की अधिक से अधिक मौजूदगी लोगों को दिखाई दे। न्यूयॉर्क में क्राइम बढ़ने के बाद यह फैसला लिया गया था कि जो एक्स्ट्रा फोर्स दफ्तरों में तैनात की गई है या कोई ऐसा विंग बना है जिसकी कभी-कभी ही जरूरत होती है उन सभी को इकट्ठा करके अलग से रिजर्व फोर्स तैयार की जाए और इस फोर्स को फील्ड एरिया में तैनात किया जाए।कई विंग को किया बंद, मुलाजिम रिजर्व फोर्स में डाले...पुलिस कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए पुलिस हेड क्वार्टर के साथ-साथ कई ऐसे पुलिस के विंग भी हैं जिन्हें बंद किया गया है। उसमें इकनोमिक ऑफेंस विंग इकनोमिक काउंसलिंग विंग पीओ स्टाफ और कई क्विक रिएक्शन जैसी टीम में भी शामिल हैं। इनमें तैनात पुलिस मुलाजिमों को भी पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। इनका काम पहले की तरह संबंधित पुलिस स्टेशनों को ही करना होगा।दफ्तरों से फोर्स निकालने की जो नए एसएसपी ने शुरुआत है उसके तहत पुलिस लाइन में करीब 200 मुलाजिमों को अब तक भेज दिया गया है। इन मुलाजिमों को लेकर 50-50 मुलाजिमों की एक रिजर्व फोर्स की टुकड़ी तैयार की जा रही है। हर एक टुकड़ी का जिम्मा एक डीएसपी को दिया गया है। जो इनकी मॉनिटरिंग करेगा और जरूरत के अनुसार या जिले के थानों की सुविधा के अनुसार उन्हें वहां तैनात किया जाएगा।हेड क्वार्टर ऑफिस से की शुरुआत...पुलिस दफ्तरों से कर्मचारियों को बाहर निकालने की सबसे पहले शुरुआत जिला पुलिस हेड क्वार्टर कार्यालय से की गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस हेड क्वार्टर के अलग-अलग दफ्तरों से करीब 72 मुलाजिमों मुलाजिमों को फील्ड में भेजने के लिए पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 22:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */