जरूरतमंदों का त्योहार मनाने में सहयोग: फुटपाथ व कच्ची बस्तियों के लोगों को मिठाई व उपहार देकर मनाई दीवाली - News Summed Up

जरूरतमंदों का त्योहार मनाने में सहयोग: फुटपाथ व कच्ची बस्तियों के लोगों को मिठाई व उपहार देकर मनाई दीवाली


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurDausaCelebrating Diwali By Giving Sweets And Gifts To People On Footpaths And KachhaAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपजरूरतमंदों का त्योहार मनाने में सहयोग: फुटपाथ व कच्ची बस्तियों के लोगों को मिठाई व उपहार देकर मनाई दीवालीदौसा 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकदैनिक भास्कर के सार्थक दीपावली मनाने के आग्रह का लोगों पर काफी असर हुआ है। समाजसेवियों एवं नागरिकों ने सार्थक दीपावली के तहत जरूरतमंदों का त्योहार मनाने में सहयोग दिया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दी। कोतवाल सुगन सिंह मीणा ने फुटपाथ व कच्ची बस्तियों के लोगों को मिठाई और उपहार देकर दीपावली मनाई। उन्होंने लालसोट रोड, आगरा रोड पर फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों व लौहार बस्ती में जाकर मिठाई व उपहार वितरित किए।इसी तरह एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यह दिवाली जिम्मेदारी वाली अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों को उपहार वितरित किए। कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मीणा के नेतृत्व में युवाओं ने दीपावली पूजन सामग्री, मिठाई आदि का वितरण किया। महेंद्र बागपुरा, रामलाल मीणा, भरत लाल, हरकेश डोबवाल, रवि पंडित, राकेश भोमिया, राजेश आदि थे।


Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 22:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */