Hindi NewsLocalRajasthanJaipurDausaCelebrated Festival Amidst The Dark Color Of Lamps, House to house Worship Of Goddess LakshmiAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपघर-घर में मां लक्ष्मी की पूजा: दीपों की सतरंगी छटा के बीच मनाया त्योहार, घर-घर में मां लक्ष्मी की पूजादौसा 5 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना के कारण मंदिरों में अन्नकूट कार्यक्रम नहीं, बहनों ने मंगल तिलक लगाकर भाइयों की लंबी उम्र मांगीदीपावली का त्योहार जिले भर में उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। दीपों की सतरंगी छटा के बीच लोगों ने धन की देवी महालक्ष्मी का पूजन किया। बाजारों, गली-मोहल्लों व घर आंगन में भव्य सजावट की गई। लोगों ने खुशी के दीप जलाए। शाम को दीपकों के थाल सजाकर महिलाओं ने देवालयों व लोगों के घरों पर रोशनी की। सुबह से ही बाजारों में भीड़ भाड़ नजर आई। वहीं लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने लक्ष्मी पूजन के लिए अपने घरों पर भव्य सजावट की दुकानों व प्रतिष्ठानों को भी सजाया गया। इसके बाद शाम होते ही पूरा शहर जगमगा उठा। लोगों ने ली लक्ष्मी का पूजन कर रामा-श्यामा की। दीपावली की सजावट देखने के लिए बाजारों में भीड़ रही। लोगों ने एक दूसरे के घरों पर जाकर शुभकामनाएं दी। लोगों ने आगंतुकों का मुंह मीठा कराया। देर रात तक शहर में रोशनी व चहल-पहल के कारण सतरंगी छटा दिखाई दी।घर-घर में गोवर्धन पूजा, मंदिरों में नहीं हुआ अन्नकूट रविवार को गोवर्धन के दिन मंदिरों में अन्नकूट के कार्यक्रम नहीं हुए। लेकिन पुजारियों ने अन्नकूट का भगवान को भोग लगाया और झांकी सजाई गई। कोरोना के कारण गिरिराज धरण मंदिर में अन्नकूट कार्यक्रम नहीं हुआ। लेकिन झांकी सजाकर गिरिराज धरण की विधिवत पूजा अर्चना की। वहीं गोवर्धन की सामूहिक पूजा भी नहीं की गई। इसी तरह श्याम मंदिर चरण धाम में भी अन्नकूट का कार्यक्रम नहीं हुआ। लेकिन पुजारियों ने भगवान को भोग लगाया। शहर के सभी मंदिरों में पुजारियों ने अन्नकूट का भगवान को भोग लगाया। शाम को लोगों ने गाय के गोबर से घरों में गिर्राज महाराज की स्थापना कर विधिवत पूजन किया। गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई तथा जयकारे लगाए। इसके बाद चूरमा दाल बाटी के व्यंजन का भोग लगाकर प्रसादी ग्रहण की।बहनों ने लगाया भाइयोंको मंगल तिलकसोमवार को भाईदूज पर बहनों ने भाइयों के मंगल तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु का कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन दोहराया तथा उनको वस्त्र आभूषण और उपहार प्रदान किए। घरों में मेहमानों की धूम रही। वाहनों में लोगों की भीड़ रही वहीं बाजारों में यातायात का दबाव रहा।चांदराना। कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। दीपावली पर घरों की सजावट की। शाम को रंग बिरंगे परिधान पहनकर महिलाओ ने मंदिरों व घरों में जाकर दीये जलाये। बडे बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया। नए वस्त्र पहनकर लोगों ने परिवार के साथ लक्ष्मीजी की पूजा की। रविवार को गोवर्धन के अवसर पर मंदिरों में अन्नकूट प्रसादी वितरित की। दोपहर बाद हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये। त्यौहार के साथ बारिश से लोगों की खुशी दुगुनी हो गई। मौसम में ठंडक बढ़ गई। शाम को गोवर्धन पूजा की गई। सोमवार को महिलाओं ने दूज पूजा की। बहनों ने भाईयों के तिलक लगाया।लालसोट| उपखंड के संवासा गांव स्थित गोशाला में गोवर्धन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संत श्याम बिहारी शर्मा सुरेश शर्मा एडवोकेट पूर्व वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम जोशी, हंसराज मीणा पं. राजेंद्र शर्मा सहित ग्रामीणों ने भाग लिया। इसी तरह उपखंड मुख्यालय पर रघुनाथ जी महाराज महाकाली मंदिर घाटा हनुमान जी महाराज पंचेश्वर नाथ महादेव सहित विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट कार्यक्रम किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसी तरह रामगढ़ पचवारा दौलतपुरा श्यामपुरा कला मंडावरी इनदावा सहित अनेक गांवों में अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित किए गए।बालाहेड़ी| कस्बे में दीपों का पर्व दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान दीपावली पर बाजारों में रौनक दिखाई दी दीपावली पर सुबह से ही खरीदारी परवान पर रही दिन में मिठाई पटाखे कपड़े सहित अन्य दुकानों पर भीड़ लगी रही सांय को लोगों ने घर प्रतिष्ठानों पर पूर्ण विधि विधान के साथ लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की तथा घरो में सजावट की गई लोगो ने देर रात तक आतिशबाजी की। इस दौरान घरो मे कई तरह के मिठाई बनाई गई। गोवर्धन पूजा की वह पकवान बनाए गए तीसरे दिन भैया दूज पर बहनों ने भैया के तिलक लगाकर दीर्घायु की कामना की।
Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 22:32 UTC