Hindi NewsLocalChandigarhPanchkula59 New Cases Of Karena, 2 Patients SuccumbedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोविड-19: काेराेना के 59 नए मामले आए, 2 मरीजों ने दम तोड़ापंचकूला 5 घंटे पहलेकॉपी लिंककाेराेना वायरस के 59 नए मामले आए हैं, जिसमें 53 लाेग पंचकूला के ही रहने वाले हैं। इसमें 7 साल का बच्चा भी काेराेना पाॅजिटिव पाया गया है। सोमवार को कोरोना वायरस के 53 नए मामले आने के बाद अब जिले में 10 हजार 421 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें पंचकूला के 7 हजार 939 मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।इसके अलावा अभी तक हेल्थ केयर वर्कराें की संख्या भी 160 पर पहुंच गई है। पंचकूला में अब 7 हजार 388 पॉजिटिव केस ठीक हो गए हैं और 432 मामले एक्टिव हैं। इसके अलावा 1 लाख 291 लाेगाें के सैंपल भी लिए गए हैं, जिसमें आरटीपीसीआर के अलावा रैपिड एंटीजन सैंपल भी शामिल हैं।11 दिन बाद पंचकूला में काेराेना वायरस से 2 मरीजाें की माैत जिले में 5 नवंबर तक हर राेज काेराेना वायरस से मरीजाें की माैत हाेने के मामले आ रहे थे। वहीं, अब पिछले 11 दिन से जिले में काेराेना वायरस के मरीज ताे कम हुए ही थे, इसके अलावा काेराेना वायरस से होने वाली माैत पर भी अंकुश लगा हुआ था।साेमवार काे 11 दिन बाद जिले में काेराेना वायरस से 2 मरीजाें की माैत हुई है। इसमें पिंजाैर में रहने वाले 27 साल के युवक के अलावा इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले 69 साल के बुजुर्ग की भी माैत हाे गई। दाेनाें ही मरीज कुछ समय से डायबिटीज के मरीज थे।सोमवार को यहां से आए केस...अमरावती एन्क्लेव से 8, इंडस्ट्रियल एरिया से 1, एमडीसी सेक्टर-5 से 4, एमडीसी सेक्टर-6 से 1, पिंजौर से 6, सकेतड़ी से 1, सेक्टर 10 से 1, सेक्टर-11 से 2, सेक्टर-12 से 1, सेक्टर-12 ए से 1, सेक्टर-15 से 5, सेक्टर-16 से 3, सेक्टर-17 से 2, सेक्टर-20 से 1, सेक्टर-26 से 1, सेक्टर-27 से 1, सेक्टर-4 से 2, सेक्टर-7 से 5 और सेक्टर-8 से 2 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।अभी भी जिले में सबसे ज्यादा अर्बन एरिया से ही काेराेना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, अगर अभी भी प्रशासन और पुलिस की ओर से शहर के सभी सेक्टराें में सख्ताई नहीं करेगी ताे काेराेना वायरस के मामले ज्यादा आने के चांस बने रहेंगे। सेक्टराें में न ताे लाेग फेस कवर कर रहे हैं और न ही साेशल डिस्टेंसिग काे फाॅलाे कर रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar November 16, 2020 23:03 UTC