लखनऊ, एजेंसी। भाजपा नेता वरुण गांधी लगातार अपनी मां मेनका गांधी के विरोधियों पर हमला तेज करते जा रहे हैं। सपा बसपा उम्मीदवारों पर अपने जूते खुलवाने का बयान देने का बाद अब वरुण ने गठबंधन के नेताओं का पाकिस्तानी बता दिया है। दरअसल, वरुण गांधी सुल्तानपुर में अपनी मां मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में प्रचार करने के लिए गए थे। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की अगर आपने गठबंधन को जीता दिया तो भईया ये तो पाकिस्तान के आदमी है।अपने भाषण की शुरुआत करते हुए उन्होंनें कहा कि मैं यहां अपने मां के लिए नहीं बल्कि भारत मां के लिए आपसे मिलमे आया हूं। वरुण ने क्या आप भारत मां के नाम पर वोट देने के लिए तैयार है, क्या आप हिंदुस्तान के साथ हैं, या पाकिस्तान के साथ है। यदि आपने गठबंधन के जीता दिया तो भैया ये तो पाकिस्तान के आदमी है। क्या मैं गलत कह रहा हूं। किसने गोली मारी राम भक्तों पर ... 500 आदमियों का खून बहाया हम भूल नहीं सकते इन बातों को, चाहें कोई भूले या ना भूला। क्या मैं झूठ बोल रहा हूं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियों में जनसभा में मौजूद लोग भी वरुण की हां में हांं मिल रहे हैं।सुल्तानपुर से भाजपा विधायक वरुण गांधी अपनी मां मेनका गांधी के निर्वाचन क्षेत्र पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मेनका गांधी वरुण के सांसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में है। प्रचार के दौरान वरुण ने ये भी कहा कि मेरी मां चुनाव लड़ रही हैं। वह एक अच्छी इंसान है, वह मानवता में विश्वास रखती है, वह ईमानदार है और पिछले 35 वर्षों के अपने राजनीतिक कैरियर में उनपर कोई दाग नहीं लगा है। लेकिन फिर भी, मैं आपनी मां के लिए नहीं बल्कि भारत माता की ओर से आपसे मिलने आया हूँ।गौरतलब है कि वरुण गांधी ने इससे पहले भी विवादित बयान दिया था। सुल्तानपुर में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि किसी से डरने की जरुरत नहीं है। केवल एक से डरा जाता है और वह है भगवान। लोगों को अपने पाप और गुनाहों से डरना चाहिए, किसी मोनू टोनू से डरने की जरुरत नहीं है। मैं खड़ा हूं यहां, मैं संजय गांधी के लड़का, मैं इन लोगों से अपने जूते खुलवाता हूं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ayushi Tyagi
Source: Dainik Jagran May 06, 2019 03:43 UTC