पांचवें चरण के चुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठता दांव पर है, इसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी शामिल हैं. मतदान के बाद उंगली में लगी स्याही दिखाते हुए गृहमंत्री ने कहा, 'मैं कुछ भी अनुमान नहीं लगा सकता और लखनऊ के मतदाताओं पर फैसला छोड़ता हूं'. उन्होंने आगे कहा, 'लोगों को पूरा अधिकार है कि वे अपनी पसंद के नेता को चुनें. इस चरण के साथ ही 424 सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएंगे और शेष 118 सीटों पर 12 मई और 19 मई को चुनाव होंगे. VIDEO : राजनाथ का मुकाबला सपा की पूनम सिन्हा से
Source: NDTV May 06, 2019 03:33 UTC