पांचवें चरण की वोटिंग जारी, इन राजनीतिक दिग्गजों ने डाला वोट, देखें तस्वीरेंनई दिल्ली, जेएनएन। पांचवें चरण के लिए आज सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कई बड़े नेताओं की किस्मत दांव पर लगी हुई है। मतदान केन्द्रों में सुबह से ही भारी संख्या में लोग वोट डालने पहुंच रहे हैं। पांचवें चरण के मतदान में कई बड़े दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी हुई है। लखनऊ सीट से गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रायबरेली सीट से यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, अमेठी सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं।पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14, राजस्थान की 12, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की सात-सात, बिहार की पांच और झारखंड की चार सीटों के लिए मतदान हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में लद्दाख सीट एवं अनंतनाग सीट के लिए भी पुलवामा और शोपियां जिले में वोट डाले जा रहे हैं।केन्द्रीय मंत्री व हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा ने पोलिंग बूथ के बाहर लगी लंबी कतार में खड़े होकर वोट डाला है। झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से जयंत सिन्हा के खिलाफ कांग्रेस से गोपाल साहू और सीपीआइ से भुवनेश्वर प्रसाद मेहता चुनावी मैदान में हैं।लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती ने मतदान किया है। मायावती ने सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर जाकर वोट किया है।गृहमंत्री व लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार राजनाथ सिंह परिवार संग मतदान केन्द्र पहुंचे। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने स्कॉलर होम स्कूल में बने पोलिंग बूथ नंबर 333 में जाकर मतदान किया है।केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर पत्नी गायत्री राठौर संग मतदान केन्द्र पहुंचे। राज्यवर्धन सिंह राठौर जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं।झारखंड के हजारीबाग में पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा अपनी पत्नी नीलिमा सिन्हा संग मतदान केन्द्र पहुंचे। बता दें कि यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा केन्द्र सरकार में मंत्री हैं और हजारीबाग लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Dhyanendra Singh
Source: Dainik Jagran May 06, 2019 02:23 UTC