पहली बार: एपल का तिमाही कारोबार 100 अरब डॉलर के पार, आईफोन की बिक्री से ही आया 65 अरब डॉलर का रेवेन्यू - News Summed Up

पहली बार: एपल का तिमाही कारोबार 100 अरब डॉलर के पार, आईफोन की बिक्री से ही आया 65 अरब डॉलर का रेवेन्यू


Hindi NewsBusinessApple IPhone Revenue Quarterly Latest Update; Turnover Crosses Rs 4.74 Lakh CroreAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपहली बार: एपल का तिमाही कारोबार 100 अरब डॉलर के पार, आईफोन की बिक्री से ही आया 65 अरब डॉलर का रेवेन्यूमुंबई एक दिन पहलेकॉपी लिंकदुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एपल ने दिसंबर तिमाही में 111.4 अरब डॉलर (8.13 लाख करोड़ रुपए) का कारोबार किया है। एपल ही नहीं, किसी भी कंपनी के लिए यह पहली बार है जब तिमाही कारोबार 100 अरब डॉलर के पार गया है। सिर्फ आईफोन की बिक्री से ही कंपनी को 65 अरब डॉलर (4.74 लाख करोड़ रुपए) मिले हैं।गौर करने वाली बात है कि 2018 की सितंबर तिमाही में एपल का कुल कारोबार 62.9 अरब डॉलर का था। यानी दो साल पहले तिमाही कारोबार जितना था, उतना अब सिर्फ आईफोन का हो गया है। आईफोन बिक्री का पिछला रिकॉर्ड 2018 की मार्च तिमाही में बना था। तब इससे 61.58 अरब डॉलर (4.5 लाख करोड़ रुपए) का रेवेन्यू आया था।आईफोन की बिक्री 17% और आईपैड की 41% बढ़ीकंपनी के कुल कारोबार में 58% से ज्यादा हिस्सा आईफोन का हो गया है। तिमाही रेवेन्यू 21% और प्रॉफिट 30% बढ़ा है। पिछली तिमाही में एपल का प्रॉफिट 28.75 अरब डॉलर (2 लाख करोड़ रुपए) रहा है। आईफोन की बिक्री 17%, आईपैड की 41%, मैक कंप्यूटर की 21%, एसेसरीज की 30% और सर्विसेज की 24% बढ़ी है।दुनिया में एपल के 165 करोड़ डिवाइस एक्टिवसीईओ टिम कुक ने बताया कि दुनिया में एपल के 165 करोड़ डिवाइस एक्टिव हैं। यह भी अब तक का रिकॉर्ड है। इनमें 100 करोड़ से ज्यादा आईफोन हैं। कुल बिक्री में अमेरिका का हिस्सा 36% और बाकी देशों का 64% है।भारत के स्मार्टफोन बाजार में हिस्सेदारी दोगुनी हुईटिम कुक को भारत से भी काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने बताया कि भारत के स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी दोगुनी हो गई है। डेटा फर्म CMR के अनुसार दिसंबर तिमाही में एपल का मार्केट शेयर 4% था। कुक ने कहा कि भारत में ऑनलाइन स्टोर को बहुत अच्छा रेस्पांस मिला है। जल्दी ही यहां रिटेल स्टोर भी लांच किए जाएंगे।इस साल मुंबई में खुल सकता है एपल का पहला स्टोरकुक ने पिछले साल फरवरी में कहा था कि भारत में पहला स्टोर 2021 में खोला जाएगा। खबरों के अनुसार पहला स्टोर इस साल मुंबई में खुलने की उम्मीद है। अभी भारत में एपल के अपने स्टोर नहीं हैं। यह दूसरों के साथ साझेदारी में आईफोन बेचती है। कुक ने कहा, "हम अच्छे रिटेल पार्टनर नहीं हैं। हम नहीं चाहते कि कोई और हमारा ब्रांड चलाए। हम खुद इसे चलाएंगे।" डेटा फर्म CMR के अनुसार 2020 में भारत में एपल की बिक्री 60% बढ़ी है।


Source: Dainik Bhaskar January 28, 2021 08:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */