नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप ने अपने मुखिया अनिल अंबानी को राहुल गांधी द्वारा लगाए गए क्रोनी कैपिटलिस्ट के आरोपों खारिज कर दिया है। रिलायंस समूह ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अनिल अंबानी और रिलायंस ग्रुप के खिलाफ मिथ्याचार, दुष्प्रचार और दुर्भावना से प्रेरित झूठ बोल रहे हैं।यूपीए के दस सालों में मिले 1 लाख करोड़ से ज्यादा के ठेकेराहुल गांधी ने हाल ही में मुकेश अंबानी को क्रोनी कैपिटलिस्ट (राजनीतिज्ञों से साठ गांठ कर के फायदा कमाने वाले पूंजीपति) कहा था। रिलायंस समूह ने कहा है कि पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के दस सालों दौरान ग्रुप की कंपनियों को 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के ठेके मिल हैं। समूह ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या संप्रग सरकार ने क्रोनी कैपिटलिस्टों और बेईमान व्यापारियों की मदद की थी।अनिल अंबानी के खिलाफ झूठ बोल रहे हैं राहुल गांधीरिलायंस समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राहुल गांधी उनके मुखिया अनिल अंबानी के खिलाफ मिथ्याचार, दुष्प्रचार और दुर्भावना से प्रेरित झूठ फैलाने का अभियान चला रहा हैं। इसी अभियान के तहत राहुल नेअनिल अंबानी पर क्रोनी कैपिटलिस्ट होने और बेईमान कारोबारी होने का आरोप लगाया है। यह पूरी तरह से असत्य है।इन क्षेत्रों में मिले ठेकेरिलायंस समूह ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के 10 सालों के दौरान ग्रुप को बिजली, टेलीकॉम, सड़क, मेट्रो आदि कार्यों के लिए एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के ठेके मिले हैं। राहुल के ही शब्दों को आधार बनाकर रिलायंस समूह ने उनसे यह स्पष्ट करने का अनुरोध किया है कि क्या उनकी अपनी सरकार 10 साल तक एक कथित क्रोनी कैपिटलिस्ट और बेईमान कारोबारी की मदद कर रही थी।
Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 14:26 UTC