पर्चा विवाद : गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे क्रिकेटर भज्जी और लक्ष्मण - News Summed Up

पर्चा विवाद : गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे क्रिकेटर भज्जी और लक्ष्मण


नई दिल्ली, जेएनएन। lok sabha polls 2019: दिल्ली में 12 मई को होने वाले मतदान से ठीक तीन दिन पहले पर्चा विवाद ने राजनीति तेजी से गरमा दी है। AAP प्रत्याशी आतिशी, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया द्वारा पर्चा विवाद में गौतम गंभीर को घेरने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। ताजा घटनाक्रम में पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट (East Delhi Lok Sabha Seat) से भाजपा उम्मीदवार गौतम गंभीर के समर्थन में हरभजन सिंह और वीवीएस लक्ष्मण आ गए हैं।इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier Leage) में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे हरभजन ने ट्वीट किया है- 'मैं कल (गुरुवार) गौतम गंभीर से जुड़े एक मामले को सुनकर स्तब्ध हूं। मैं उसे बहुत अच्छे से जानता हूं। वह कभी किसी महिला के खिलाफ गलत नहीं बोल सकता है। वह जीते या हारे यह अलग मामला है लेकिन यह आदमी इन सबसे ऊपर है।'वहीं, कभी गौतम गंभीर के करीबी क्रिकेटर में गिने जाने वाले पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी ट्वीट कर गंभीर पर लग रहे आरोपों का बचाव किया है। लक्ष्मण ने ट्वीट किया, 'कल (गुरुवार) की बातों के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। गौतम गंभीर को करीब 2 दशकों से जानता हूं, इसलिए मैं उनकी ईमानदारी, उनके चरित्र और महिलाओं के प्रति उनके मन में सम्मान की गारंटी ले सकता हूं।'यहां पर बता दें कि पूर्वी दिल्ली से BJP उम्मीदवार गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे कथित रूप से बांटे जाने में संलिप्तता के आरोप पर पलटवार किया है। इसके बाद AAP ने भी मानहानि का केस करने की बात कही है।इससे पहले बृहस्पतिवार रात को ही गौतम गंभीर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता आतिशी को मानहानि का नोटिस भिजवाया। इसमें गंभीर ने कहा, बिना शर्त माफी मांगने और अपने बयान वापस ले नहीं तो मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। इससे पहले, गौतम गंभीर ने कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी के नेताओं के खिलाफ मानहानि का मामला दायर करेंगे।दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: JP Yadav


Source: Dainik Jagran May 10, 2019 08:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */