नई दिल्ली, जेएनएन। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा सिख विरोधी दंगों पर दिए गए विवादित बयान को भड़के सिखों ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पर प्रदर्शन किया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल ने अमृतसर में भी रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा-अकाली नेताओं ने जमकर गांधी परिवार और पित्रोदा के खिलाफ नारेबाजी की। इस विवादित बयान के लिए भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी से माफी की मांग की है।कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने गुरुवार को सिख दंगों को लेकर एक विवादित बयान दे दिया। सिख विरोधी दंगे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस पर आरोपों के जवाब में पित्रोदा ने कहा- अब क्या है 84 का? आपने क्या किया पांच साल में उसकी बात करिए। 1984 में जो हुआ वो हुआ। नेताओं ने कहा कि पित्रोदा का बयान कि अब क्या है 84 का, जो हुआ वो हुआ, आप पांच सालों की बात करें, दुर्भाग्यपूर्ण है। इतने बड़े नरसंहार को लेकर पित्रोदा ने गांधी परिवार के इशारे पर यह बयान दिया है, इसलिए उस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।इससे पहले पित्रोदा ने कहा कि भाजपा पहले राहुल गांधी को बदनाम करती रही, जब राहुल गांधी को बदनाम करके भी चुनाव में कोई फर्क नहीं पड़ा तो पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी पर झूठे आरोप लगाने का काम कर रही है। अगर राजीव गांधी पर लगाए जा रहे आरोपों में थोड़ा सा भी सच है, तो भाजपा सही सबूत पेश करे। राजीव गांधी को चोर कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके बारे में एजेंडा के तहत झूठ फैलाया जा रहा है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Monika Minal
Source: Dainik Jagran May 10, 2019 08:37 UTC