पदकवीरों का स्वागत: टोक्यो से लौटी ओलिंपिक टीम का जोरदार स्वागत, गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़ - News Summed Up

पदकवीरों का स्वागत: टोक्यो से लौटी ओलिंपिक टीम का जोरदार स्वागत, गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़


Hindi NewsSportsTokyo olympicsTokyo Olympic Games India Medalist Live Update | Neeraj Chopra, Ravi Dahiya, Mirabai Chanu Bajarang Puniaपदकवीरों का स्वागत: टोक्यो से लौटी ओलिंपिक टीम का जोरदार स्वागत, गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़टोक्यो ओलिंपिक के सूरमा नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, बजरंग पूनिया, लवलिना बोरगोहेन और पुरुष हॉकी प्लेयर्स देश लौट चुके हैं। एयरपोर्ट पर सभी एथलीट्स का जोरदार स्वागत किया गया। ओलिंपिक के चैंपियंस का स्वागत बैंड-बाजे के साथ किया गया।गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उनके अलावा लवलिना बोरगोहेन, बजरंग पूनिया, रवि दहिया और दीपक पूनिया भी दिल्ली पहुंचे। पुरुष और महिला हॉकी टीम का भी बैंड-बाजे के साथ स्वागत हुआ। महिला हॉकी टीम और दीपक ब्रॉन्ज मेडल मैच में चूक गए थे।एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर गोल्ड मेडल दिखाते नीरज चोपड़ा। उनके आसपास काफी भीड़ मौजूद थी। उन्हें VIP गेट से निकाला गया।ब्रॉन्ज मेडल दिखातीं बॉक्सर लवलिना बोरगोहेन। बोरगोहेन सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 बॉक्सर से हार गई थीं।भारत के सिल्वर मेडलिस्ट रेसलर रवि दहिया के साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। रवि फाइनल में रूसी पहलवान से हार गए थे।नीरज के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर तस्वीर खिंचवाने के लिए भीड़ लग गई। नीरज ने एथलेटिक्स में भारत को पहला मेडल दिलाया।फैन इंतजार करते रहे, खिलाड़ी VIP गेट से निकलेदिल्ली एयरपोर्ट पर ओलिंपिक स्टार्स का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे। मीडिया भी टकटकी लगाकर पदकवीरों का इंतजार कर रहा था। ढोल-नगाड़ों और भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे थे।इसी बीच जब चैंपियन्स की फ्लाइट लैंड होने की खबर मिली, तो लोगों को अपना इंतजार पूरा होता नजर आया। हालांकि, सिक्योरिटी फोर्सेस ने सभी खिलाड़ियों को रेगुलर अराइवल की जगह VIP गेट से बाहर निकाला गया। इसके चलते, चैंपियन्स के फैन और मीडिया थोड़े मायूस भी नजर आए।नीरज की मां बेटे के लिए चूरमा लेकर एयरपोर्ट पहुंचींनीरज की मां सरोज देवी बेटे को देखने के लिए बेताब थीं। जैसे ही नीरज पहुंचे उनकी मां ने गले से लगा लिया। उन्होंने एयरपोर्ट पर बेटे का स्वागत मनपसंद चूरमा खिलाकर किया। नीरज की बहन संगीता का कहना है कि उनके भाई ने खूब मेहनत की है। नीरज के पिता भी बेहद खुश नजर आए।दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश (बाएं) और लवलिना बोरगोहेन (दाएं)।एयरपोर्ट पर ही खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट हुआदिल्ली एयरपोर्ट पर ओलिंपिक से लौटे सभी खिलाड़ियों का RT-PCR और रैपिड एंटीजन किया गया। इसके बाद सभी खिलाड़ी अशोका होटल के लिए रवाना हो गए। अशोका में ओलिंपिक टीम का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इंडियन ओलिंपिक एसोशिएसन से लेकर खेल मंत्रालय तक के अफसर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए तैनात हैं। यहीं खिलाड़ियों के लिए खाने पीने का इंतजाम भी किया गया है।हॉकी टीम ने केक काटकर जश्न मनायाभारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम ने अशोका होटल में जश्न मनाया। दोनों टीमों ने होटल में केक काटा। पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं महिला हॉकी टीम मेडल से चूक गई। ब्रॉन्ज मेडल मैच में ग्रेट ब्रिटेन ने 4-3 से हराया था।क्या बोलीं बॉक्सर लवलिना? लवलिना ने दिल्ली पहुंचने के बाद कहा कि मेरा सपना था कि मैं मेडल जीतकर भारत लौटूं। इतने दिनों के बाद यहां आकर और लोगों से मिलकर आज बहुत अच्छा लग रहा है। पेरिस 2024 में गोल्ड जीतने की कोशिश करूंगी। वहीं लवलिना के कोच शिव सिंह ने कहा कि मुक्केबाजी में ब्रॉन्ज मेडल एक सराहनीय उपलब्धि है। मुझे उम्मीद है कि हम भविष्य में स्वर्ण पदक जीतेंगे।क्या बोले पहलवान दीपक पूनिया? दिल्ली पहुंचने के बाद पहलवान दीपक पूनिया ने कहा कि आप लोग का प्यार पाकर बहुत अच्छा लग रहा है, मैं देशवासियों को धन्यवाद करता हूं। 2024 के लिए तैयारी करूंगा और देश को मेडल दूंगा। यही हमारा जीत का जश्न होगा।एयरपोर्ट पर दीपक पूनिया का शानदार स्वागत हुआ। वे ब्रॉन्ज मेडल मैच में आखिरी 10 सेकंड में हार गए थे।भारत के लिए अब तक का सबसे सफल ओलिंपिकटोक्यो ओलिंपिक में इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने 7 मेडल जीते, जो अब तक के सबसे ज्यादा मेडल हैं। इससे पहले 2012 लंदन ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने 6 मेडल जीते थे। पहली बार ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है।जबकि मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में और रवि दहिया ने 57 किलो वेट में कुश्ती के फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल जीता। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम, कुश्ती के फ्री स्टाइल के 65 किलो वेट में बजरंग पूनिया, बैडमिंटन में पीवी सिंधु और बॉक्सिंग में लवलिना बोरगोहेन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।टोक्यो ओलिंपिक में भारत के सूरमानीरज चोपड़ा – गोल्ड (जेवलिन थ्रो)रवि दहिया – सिल्वर (रेसलिंग)मीराबाई चानू – सिल्वर (वेटलिफ्टिंग)पीवी सिंधु – ब्रॉन्ज (बैडमिंटन)लवलिना बोरगोहेन – ब्रॉन्ज (बॉक्सिंग)बजरंग पूनिया – ब्रॉन्ज (रेसलिंग)पुरुष हॉकी टीम - ब्रॉन्जदिल्ली एयरपोर्ट पर पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत और रुपिंदर पाल सिंह। हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलिंपिक में मेडल जीता।एयरपोर्ट पर मौजूद एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट अदिले सुमरइवाला (बाएं) और SAI के DG।खिलाड़ियों के स्वागत सम्मान के लिए ढोल-नगाड़े वाले एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। ओलिंपिक मेडलिस्ट का शानदार स्वागत किया गया।ये फोटो टोक्यो से दिल्ली रवाना होने के दौरान की है। नीरज के साथ इस फोटो में भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट मौजूद हैं। पीछ रुपिंदर पाल सिंह और रवि दहिया बैठे हैं।नीरज, रवि और बजरंग पूनिया के गांव में भी तैयारीनीरज चोपड़ा, रवि और बजरंग पूनिया के स्वागत की तैयारी इनके गांवों में भी की गई है। सभी खिलाड़ियों के परिवार और गांव के कुछ लोग दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए मौजूद रहे। वहीं इन खिलाड़ियों के गांव प


Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 09:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */