टीवी शो बालिका वधू -2: बाल विवाह निरस्त करवाने की मुहिम होगी शामिल, राजस्थान की चार लड़कियों की संघर्ष गाथा से रूबरू होंगे लोग - News Summed Up

टीवी शो बालिका वधू -2: बाल विवाह निरस्त करवाने की मुहिम होगी शामिल, राजस्थान की चार लड़कियों की संघर्ष गाथा से रूबरू होंगे लोग


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurCampaign To Cancel Child Marriage Will Be Involved, People Will Be Exposed To The Struggle Saga Of Four Girls Of Rajasthanटीवी शो बालिका वधू -2: बाल विवाह निरस्त करवाने की मुहिम होगी शामिल, राजस्थान की चार लड़कियों की संघर्ष गाथा से रूबरू होंगे लोगजोधपुर 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकटीवी शो बालिका वधू -2 में शामिल एक बालिका वधू।कलर्स टीवी के चर्चित शो बालिका वधू सीजन- 2 में इस बार समाज से संघर्ष कर बाल विवाह निरस्त करवा चुकी साहसिक लड़कियों की दास्तान को दर्शाया जाएगा। इस शो में राजस्थान की चार लड़कियों की संघर्ष गाथा को शामिल किया गया है।करीब एक दशक पूर्व कलर्स टीवी का पहला व टेलीविजन इतिहास का सबसे सुपरहिट शो बालिका वधु अब नए कलेवर में बालिका वधू सीजन-2 के साथ 9 अगस्त को रात्रि 8 बजे वापस शुरू हो रहा है। बालिका वधू सीजन -2 के सोशल मीडिया प्रमोशनल कैंपेन में जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ.कृति भारती को शामिल किया गया है। डॉ. कृति भारती और वायाकॉम 18 के बीच करार हुआ है। जोधपुर में सामाजिक संगठन सारथी ट्रस्ट चलाने वाली डॉ. कृति भारती अब तक 42 बाल विवाह निरस्त करवा चुकी है। साथ ही बड़ी संख्या में बाल विवाह को रूकवाने में सहयोग दिया है।बाल विवाह निरस्त की रियल स्टोरिज का प्रसारणजिसके तहत बालिका वधु सीजन -2 के सोशल मीडिया प्रमोशन में डॉ कृति भारती के बाल विवाह निरस्त करवाई गई कुछ रियल लाइफ बालिका वधुओं के बाल विवाह की बेडियों से आजाद होकर उन्मुक्त उन्नति की उडान भरने की स्टोरीज का प्रसारण किया जाएगा। इस प्रसारण में इन बालिका वधुओं के बाल विवाह की बेडियों में जकडने, डॉ.कृति भारती की मदद से न्यायालय में बाल विवाह निरस्त करवाने से लेकर समाज एवं जिंदगी में नए मुकाम हासिल करने की तरफ कदम बढाने तक के सफर को बखूबी फिल्माया है। बालिका वधु की टीम ने जोधपुर के लोकेशन पर बाल विवाह निरस्त की मुहिम में सभी स्टोरिज को फिल्माया है। बालिका वधु सीजन -1 के एक हजार एपिसोड पूरे होने पर कलर्स टीवी ने मुम्बई के कार्यक्रम में डॉ.कृति भारती को सम्मानित किया गया था।


Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 09:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */