सड़क पर किसानों का प्रदर्शन: सीवान में अगस्त क्रांति पर हल-कुदाल लेकर सड़क पर उतरे किसान, सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी - News Summed Up

सड़क पर किसानों का प्रदर्शन: सीवान में अगस्त क्रांति पर हल-कुदाल लेकर सड़क पर उतरे किसान, सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी


Hindi NewsLocalBiharFarmers Protest In Siwan; Protesters Slogan Against CM Nitish Kumar; Bihar Bhaskar Latest Newsसड़क पर किसानों का प्रदर्शन: सीवान में अगस्त क्रांति पर हल-कुदाल लेकर सड़क पर उतरे किसान, सरकार के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजीसीवान 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकसड़क पर प्रदर्शन।सीवान में अगस्त क्रांति के अवसर पर भाकपा माले के किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा(किसान महासभा) सीवान के बैनर तले सिवान शहर में एक प्रतिवाद मार्च निकाला गया। जिसमें सैकडों किसानों ने हल, फ़ावड़ा, कुदाल सहित अन्य कृषि यंत्र लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।हल-कुदाल लेकर सड़कों पर प्रदर्शनसिवान शहर के खुरमाबाद स्थित भाकपा माले के कार्यालय से सैकड़ों किसानों ने किसान महासभा के जिला सचिव जयनाथ यादव के नेतृत्व में हाथों में हल-कुदाल फ़ावड़ा सहित अन्य कृषि यंत्र लेकर खेत खेती और किसान बचाओ, लोकतंत्र औऱ संविधान बचाओ के नारे के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रतिवाद मार्च निकला। जिसमें भाकपा माले के किसान महासभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शहर के गोपालगंज मोड़, जेपी चौक, हॉस्पिटल मोड होते हुए बबुनिया मोड़ से वापस जेपी चौक आकर यह प्रतिवाद मार्च सभा में बदल गई।अडानी-अंबानी के पक्ष में खड़ी हैं सरकारसिवान में प्रतिवाद मार्च का नेतृत्व कर रहा है जिला सचिव जय नाथ यादव ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार है जब किसान 9 महीने से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, देश के अन्नदाता तीनों कृषि बिल वापस लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार देश की अरबों जनता की सुनने के बजाय अडानी अंबानी के पक्ष में खड़ी है। किसानों को समय से खाद बीज नहीं मिल पा रहा है।भाकपा माले का देश व्याप्पी प्रतिवाद मार्चभाकपा माले के तरफ से खेत खेती और किसान बचाओ, लोकतंत्र औऱ संविधान बचाओ के नारे के साथ 9 अगस्त यानी अगस्त क्रांति के अवसर पर आज पूरे देश भर में देशव्यापी प्रतिवाद मार्च का आयोजन किया गया था। जिसमें भाकपा माले के किसान महासभा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।


Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 09:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */