Hindi NewsLocalUttar pradeshEtahThe Encounter Going On In Rajouri, Jammu For Three Days, Arvind Was Taking A Front From The Terrorists, On Receiving The News, The Emotional Father Said, Proud...कश्मीर में एटा के जवान की मौत: दो दिन पहले पिता को फोन कर कहा था- डॉक्यूमेंट्स भेज दीजिए, अधूरी पढ़ाई पूरी करनी हैएटा के जवान की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई है।एटा के बिजोरी गांव के जवान अरविंद चौहान की कश्मीर में मौत हो गई है। हालांकि मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इससे पहले शुक्रवार को राजौरी में मुठभेड़ चल रही थी, इसी दौरान सेना की ओर से अरविंद के घर फोन आया। जिसमें बताया गया कि अरविंद की मौत हो गई है। इससे घर वालों ने समझा कि अरविंद मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। लेकिन सेना ने मुठभेड़ का कोई जिक्र नहीं किया था। यह बात सोमवार को अरविंद के पिता ने बताई कि सेना ने मौत के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है। हम बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं। फोन करके मांगे थे डॉक्यूमेंट्सबेटे के बारे में पूछने पर अरविंद के पिता भावुक हो उठे। आखिरी बार की बात याद करते हुए बोले- बेटा बहुत बहादुर था। देश सेवा के साथ-साथ उसके मन में पढ़ने की भी इच्छा थी। एक दिन पहले उसने मुझसे डॉक्यूमेंट्स मांगे थे, ताकि बीएससी फाइनल इयर पूरा कर सके। आर्मी ज्वाइन करने के बाद उसकी बीएससी सेकेंड इयर के बाद की पढ़ाई छूट गई थी।अरविंद के घर के आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है।ट्रेनिंग के दौरान अरविंद। अच्छे प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मान मिला था।ढाई साल पहले हुई थी शादी23 साल के अरविंद की ढाई साल पहले 29 जनवरी 2019 को आरती से शादी हुई थी। दो भाई और एक बहन हैं। बड़े भाई अरुण सिंह भी आर्मी में हैं। महाराष्ट्र में तैनात हैं। छोटी बहन मेघा सिंह आगरा के दयाल बाग शिक्षण संस्थान आगरा से बीए कर रही है।पत्नी आरती के साथ अरविंद। ढाई साल पहले ही अरविंद की हुई थी शादी।राजौरी में तैनात था अरविंदअरविंद वर्तमान में 525 एससी बटालियन में तैनात था। अरविंद के पिता राज कुमार भी आर्मी में थे और नायाब सूबेदार से रिटायर हुए। बाबा नेपाल सिंह भी आर्मी में थे और 1979 में सिपाही के पद से रिटायर हुए थे।शहीद अरविंद के घर पर लोग गम में शरीक होने आ रहे हैं।कर्नल ने बताया, बेटा नहीं रहाअरविंद के पिता राज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात 9 .18 बजे लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषिराज सिंह का फोन आया था। उन्होंने ही अरविंद के मौत की सूचना दी।बेटे के मौत की खबर मिलने बाद से ही पिता भावुक हैं।मैडम, देश के लिए कुछ करना चाहता हूं...अरविंद की प्रारंभिक शिक्षा एटा जनपद मुख्यालय स्थित सेंट मेरी हाई स्कूल से हुई। उनकी टीचर नीलम सिंह ने बताया कि अरविंद पढ़ाई में बहुत तेज था और हमेशा ये कहता था कि मैडम, मैं देश के लिए कुछ करना चाहता हूं। कुछ दिन पहले जब अरविंद छुट्टी पर आया था तो कहा था कि जल्दी ही आपसे मिलने आऊंगा और आगे की पढ़ाई के बारे में भी डिस्कस करुंगा।
Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 09:26 UTC