कच्चे मकान की भर-भराकर ढही दीवार: मलबे में दबकर तीन लोग हुए घायल, ग्रामीणों ने मशक्कत कर निकाला बाहर, अलमारी लेने आए थे पुराने घर - News Summed Up

कच्चे मकान की भर-भराकर ढही दीवार: मलबे में दबकर तीन लोग हुए घायल, ग्रामीणों ने मशक्कत कर निकाला बाहर, अलमारी लेने आए थे पुराने घर


Hindi NewsLocalRajasthanKotaBundiThree People Were Injured After Being Buried In The Rubble, The Villagers Took Out The Hard Work, Had Come To The Old House To Get The Cupboardकच्चे मकान की भर-भराकर ढही दीवार: मलबे में दबकर तीन लोग हुए घायल, ग्रामीणों ने मशक्कत कर निकाला बाहर, अलमारी लेने आए थे पुराने घरबूंदी 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकभर-भराकर ढही कच्चे मकान की दीवार।देही खेड़ा थाना इलाके में सोमवार दोपहर एक कच्चे मकान की दीवार भर-भराकर ढह गई। मलबे में दबने से मकान में मौजूद तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।थानाप्रभारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया कि देही खेड़ा में लोकेन्द्र मीणा का कच्चा मकान है। वह मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। गत दिनों लगातार हुई बारिश से मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद से लोकेन्द्र मीणा पास ही दूसरी जगह रखने लगा। दोपहर करीब 12 बजे लोकेन्द्र अपने रिश्तेदार मुकेश व कालूलाल के साथ कच्चे मकान में रखी अलमारी लेने आया था।मकान के अंदर जाने के दौरान दीवार भर-भराकर ढह गई। मलबे में दबने से तीनों घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण दौड़े। जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मुकेश व कालू लाल को कोटा रेफर कर दिया गया है। वहीं, लोकेन्द्र का कापरेन में ही इलाज चल रहा है।


Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 09:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */