पटना / कांग्रेस के होर्डिंग पर नेताओं की तस्वीरों के साथ लिखी जाति, राहुल को बताया ब्राह्मण - News Summed Up

पटना / कांग्रेस के होर्डिंग पर नेताओं की तस्वीरों के साथ लिखी जाति, राहुल को बताया ब्राह्मण


Danik Bhaskar Sep 27, 2018, 09:45 AM ISTपटना. बिहार में कांग्रेस नेताअों की आेर से लगाया गया एक होर्डिंग चर्चा में है। दरअसल, इसमें नेताओं की तस्वीरों के साथ उनकी जाति भी बताई गई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव ने यह होर्डिंग लगवाया है। उनकी दलील है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को मुस्लिमों की पार्टी कहा है, यह उसका जवाब है।पटना में सदाकत आश्रम, राजापुर पुल, तारामंडल, बोरिंग केनाल रोड समेत कई जगहों पर यह होर्डिंग लगाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट और पूर्व प्रदेश सचिव सिद्धार्थ क्षत्रिय ने इन्हें लगवाया है।उनका कहना है कि मोदी कह रहे हैं कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। ऐसे में लोगों के मन में शक न रहे, इसके लिए बकायदा होर्डिंग लगाकर उन्हें हमने बताया है कि नई प्रदेश कमेटी में सभी जाति को स्थान मिला है।होर्डिंग में राहुल गांधी की तस्वीर पर ब्राह्मण लिखा गया है। अखिलेश सिंह और श्याम सुंदर सिंह धीरज भूमिहार हैं। बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, वीरेंद्र सिंह राठौर और समीर सिंह राजपूत हैं। अल्पेश ठाकुर और सदानंद सिंह पिछड़ा वर्ग से हैं।


Source: Dainik Bhaskar September 27, 2018 00:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */