राष्ट्रीय मिति आश्विनी 28, शक संवत् 1941, कार्तिक कृष्ण षष्ठी, रविवार, विक्रम संवत् 2076। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 4, सफ़र 20, हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 अक्टूबर सन् 2019 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु।राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। षष्ठी तिथि प्रातः 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ, आर्द्रा नक्षत्र सायं 05 बजकर 52 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ।शिवयोग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ, वणिज करण प्रातः 07 बजकर 30 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्ली 20 अक्टूबर: सुबह 06 बजकर 24 मिनट परसूर्यास्त का समय दिल्ली 20 अक्टूबर: शाम 05 बजकर 47 मिनट परआज का शुभ मुहूर्तःअभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से 02 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। रवि योग सुबह 06 बजकर 25 मिनट से 05 बजकर 53 मिनट तक। लाभ योग सुबह 09 बजकर 15 मिनट से 10 बजकर 40 मिनट तक।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से शाम 07 बजकर 11 मिनट तक भद्राकाल रहेगा। रोग काल दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से 04 बजकर 22 मिनट तक।आज के उपायः तांबे के लोटे से उगते सूर्य को जल दें। लाल रंग की गाय को गुड़ खिलाएं।(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
Source: Navbharat Times October 19, 2019 21:33 UTC