न्यू ईयर पार्टी: नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा, भीड़ कम करने के लिए लगेंगी पाबंदियां - News Summed Up

न्यू ईयर पार्टी: नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा, भीड़ कम करने के लिए लगेंगी पाबंदियां


Hindi NewsLocalChandigarhNight Curfew Will Not Be Imposed, Restrictions Will Be Imposed To Reduce The CrowdAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपन्यू ईयर पार्टी: नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा, भीड़ कम करने के लिए लगेंगी पाबंदियांचंडीगढ़ 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकनए साल के जश्न पर भीड़ पर काबू पाना प्रशासन के लिए चुनौती रहेगा।चंडीगढ़ में कोरोना को लेकर स्थिति फिलहाल ठीक, इसलिए नाइट कर्फ्यू नहीं लगाने की तैयारीचंडीगढ़ में न्यू ईयर के मौके पर नाइट कर्फ्यू लगाने के बजाय अब प्रशासन कुछ पाबंदियां लगाने की तैयारी कर रहा है। ये इसलिए ताकि लोग कोविड प्रोटोकोल के तहत नए साल का जश्न भी मना सकें और इससे संक्रमण फैलने की संभावना भी कम ही रहे।सूत्रों के मुताबिक रात 10 बजे के बाद भीड़ को रोकने के लिए खासतौर से सार्वजनिक जगहों पर भीड़ लगाने पर पूरी पाबंदी लगाई जा सकती है। इसके साथ ही प्रत्येक साल एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की तरफ से ही पब बार और क्लबों के लिए पास मंजूर करके दिए जाते हैं, इसलिए ये भी तैयारी की जा रही है कि सीमित पास ही प्रत्येक पब बार या क्लब के मंजूर किए जाएं।इसको लेकर अभी प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ही फैसला करेंगे। सूत्रों के मुताबिक धारा-144 के तहत भी निर्देश जारी कर समय 31 दिसंबर की रात को पार्टी के लिए कम किया जा सकता है। इसके साथ ही पब्लिक प्लेस में भीड़ न हो, इसके लिए भी पाबंदी रहेगी। इस बारे में अफसरों की तरफ से कहा गया है कि नाइट कर्फ्यू कोई साॅल्यूशन नहीं है बल्कि कम भीड़ हो और होटलियर्स को भी नुकसान कम हो इसको ध्यान में रखते हुए कुछ पाबंदियां लगा सकते हैं।मिनिस्ट्री के निर्देश | 25 नवंबर को जो निर्देश एमएचए की तरफ से जारी किए गए हैं, उन्हीं को अब आगे 31 जनवरी 2021 तक लागू रखने को लेकर सोमवार को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन निर्देशों में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने को लेकर कहा गया है।होटेलियर्स की तरफ से प्रशासन से नाइट क्लब चलाने वालों ने भी यही मांग की है कि नाइट कर्फ्यू के बजाए लोगों के आने की संख्या सीमित कर दें ताकि कोविड प्रोटोकोल को भी पूरा किया जा सके।सिटको के होटलों में भी पार्टी की तैयारी...नाइट कर्फ्यू के बजाय प्रशासन कुछ पाबंदियां लगाने की तैयारी कर रहा है, जिसके चलते न सिर्फ प्राइवेट रेस्टोरेंट्स, पब बार और क्लबों में नए साल के जश्न के लिए पार्टियों का इंतजाम किया जा रहा है, बल्कि चंडीगढ़ प्रशासन के तहत आते सिटको के होटलों में भी पार्टियों को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।इसके लिए प्रमोशन भी की जा रही है। सिटको के होटल माउंट व्यू में दिन के बाद रात को 8:30 बजे से पार्टी शुरू होगी, जिसमें डीजे नाइट व म्यूजिकल ईवनिंग का प्रोग्राम रखा गया है। इसी तरह से सेक्टर-26, इंडस्ट्रियल एरिया में भी रेस्टोरेंट्स, पब बार और क्लबों में न्यू ईयर पार्टी के लिए पूरे इंतजाम शुरु हो चुके हैं।2021 में 15 दिन दो घंटे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की मंजूरीचंडीगढ़ | 2021 में कुल 15 दिन एेसे रहेंगे, जब रात को 10 बजे से रात 12 बजे तक लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को चंडीगढ़ प्रशासन ने मंजूरी दी है। चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर की मंजूरी के बाद प्रिंसिपल होम कम एन्वायर्नमेंट सेक्रेटरी अरुण के गुप्ता की तरफ से निर्देश जारी किए गए हैं।नाॅयस पाॅल्यूशन (रेगुलेशन एंड कंट्रोल) रूल्स-2000 के तहत प्रशासक ने कुल 15 दिनों के लिए रात 10 से 12 बजे तक लाउड स्पीकर और पब्लिक एड्रेस सिस्टम को मंजूरी दी गई है। 20 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जंयती, 26 जनवरी को रिपब्लिक डे के मौके पर, 11 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन, 21 अप्रैल राम नवमी के दिन, 13 अप्रैल बैसाखी, 21 जुलाई ईद उल जुहा, 15 अगस्त, 19 अगस्त मुहर्रम, 30 अगस्त को जन्माष्टमी, 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जंयती, 7 अक्टूबर को महाराज अग्रसेन जंयती, 20 अक्तूबर को वाल्मिकी जंयती, 4 नवंबर दीवाली, 25 दिसंबर क्रिसमस और 31 दिसंबर को न्यू ईयर की सेलिब्रेशन के मौके पर लाउडस्पीकर चलाने की मंजूरी रहेगी।


Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 00:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */